वाह! फरवरी में इतनी अच्छी-अच्छी फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं तो 7 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म हंसी तो फंसी आपके लिए है। फिल्म की जोड़ी भी बिल्कुल नई है। इस फिल्म में परिणिती चोपड़ा के साथ स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर फेम सिद्घार्थ मेल्होत्रा नजर आएंगे।
फिल्म का ताना-बाना कॉमेडी के इर्द-गिर्द बुना गया है। फिल्म के गाने रोमांटिक हैं। गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। फिल्म में परिणिती चोपड़ा एक सनकी किस्म की वैज्ञानिक की भूमिका में हैं।
फिर 70 के दशक का एक्शन
एक्शन और ड्रामा फिल्म देखने के शौकीन दर्शक दिल थामकर बैठ जाएं। 14 फरवरी को यशराज बैनर की फिल्म गुंडे रिलीज होगी। फिल्म का ताना-बाना 70 के दशक का है।
यह कहानी कोलकाता के दो युवकों की है। यह भूमिकाएं अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने निभाई हैं। फिल्म में प्रियंका चोपडा कैबरे डांसर और इरफान खान एक पुलिस इंस्पेक्टर बने हुए हैं।
फिर एक बहुप्रतीक्षित फिल्म
इम्तियाज अली की फिल्म हाइवे 21 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से उत्सुकता है। खास बात यह है कि इस फिल्म की स्किप्ट इम्तियाज अली ने अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में लिख ली थी।
इस फिल्म की कास्टिंग दर्शकों को थोड़ी अजीब लगेगी। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणदीप हुड्डा नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी कुछ-कुछ पिंचर फिल्म से मैच करती है।
शादी की बुराईयां बताएगी फिल्म
फरहान अख्तर और विद्या बालन जैसे कलाकार यदि किसी फिल्म में एक साथ हों तो क्या कहने। कुछ ऐसा ही फिल्म शादी के साइड इफेक्ट में देखने को मिलेगा। इस फिल्म में विद्या और फरहान पति-पत्नी बने हुए हैं।
प्यार के साइड इफेक्ट की यह सीक्वल फिल्म शादी के बाद हो सकने वाली समस्याओं पर हल्के-फुल्के तरीके से अपनी बात रखेगी। फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया है। फिल्म 28 फरवरी को रिलीज होगी।
हनीमून अकेले मनाने जाएगी क्वीन
28 फरवरी को ही एक नई किस्म की कॉमेडी फिल्म क्वीन रिलीज होगी। इस फिल्म में लीड रोल कंगना रणौत ने निभाया है। कंगना इस फिल्म में ऐसी लड़की बनी हैं जो अपना हनीमून मनाने के लिए विदेश जाती हैं वह भी अकेले।
विकास बहल निर्देशित इस फिल्म में कॉमेडी का ताना-बाना कंगना के इर्द-गिर्द बुना गया है। कंगना के प्रेमी के रूप में इस फिल्म में राजकुमार यादव नजर आएंगे।