मांगनी पड़ गई सलमान खान को माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की जिंदगी में ये पहली बार हुआ है कि उन्होंने अपनी गलती मानते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी हो। हालांकि उनका ये माफीनामा एडिट कर दर्शकों के सामने नहीं पंहुचाया गया।
रिएलिटी शो बिग बॉस से बाहर हो चुके कुशाल टंडन ने ये दावा किया है। जिनको एंडी से मारपीट के आरोप में बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया है।
कुशाल ने जूम चैनल को दिए अपने एक खास इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। कुशाल ने बताया कि बिग बॉस में सलमान भाई ने जमकर पक्षपात किया।
अरमान ने शो में इतनी बार आपा खोया और गालियां बकी लेकिन उनको सपोर्ट किया तनीषा से दोस्ती निभाई लेकिन मेरे साथ काफी गलत किया।
कुशाल का कहना था कि हालांकि सलमान खान ने इस बात को रिएलाइज करते हुए शो की होस्टिंग के दौरान मुझसे माफी भी मांग ली लेकिन उनका ये माफीनामा शो से गायब कर दिया गया।
कुशाल की बातों में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं पता पर फिलहाल उन्होंने माफी वाली बात सबसे कहना शुरू कर दिया है।