Bhuvana Seshan: वैरामुथु के खिलाफ लगाए गए शोषण के आरोपों पर बोलीं भुवना, कही यह बात
हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सिंगर भुवना शेषन ने चिन्मयी श्रीपदा की हिम्मत को सलाम किया है। भुवना का कहना है कि सिंगर चिन्मयी श्रीपदा का साहस गजब का है।
विस्तार
सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने कवि और गीतकार वैरामुथु के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। करीब पांच वर्षों से उनकी यह लड़ाई जारी है और वह न्याय की उम्मीद में हैं। इस मामले में अब सिंगर भुवना शेषन ने चिन्मयी के साहस को सलाम किया है। बता दें कि भुवना शेषन ने भी वैरामुथु पर शोषण के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वैरामुथु को लेकर उन्होंने अपनी स्टोरी इसलिए बताई है, ताकि बाकी लड़कियां इस तरह के शोषण का शिकार न हों।
Harman Baweja: हरमन बावेजा ने मीडिया पर फोड़ा एक्टिंग छोड़ने का ठीकरा, बोले- मेरे साथ नाइंसाफी हुई
बोलीं मुश्किल नहीं यह लड़ाई
हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सिंगर भुवना शेषन ने चिन्मयी श्रीपदा की इस हिम्मत को सलाम किया है। भुवना का कहना है कि सिंगर चिन्मयी श्रीपदा का साहस गजब का है। वैरामुथु के खिलाफ आरोप लगाने को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार अब्यूज किया गया है। उनके लिए चीजें मुश्किल रही हैं। इस लड़ाई को जारी नहीं रखा जा सकता, कई लड़कियां इसका खामियाजा भुगत रही हैं। कोई जांच नहीं होने वाली। सिस्टम वह नहीं होने देगा।'
That girl's (singer Chinmayi Sripada) courage is amazing, she has been continuously abused on social media (for putting allegations against Vairamuthu)... Things have been very difficult for her. This cannot continue, many girls are suffering because of this. No investigation is… pic.twitter.com/NvqywbrYqE
— ANI (@ANI) June 9, 2023
सिर्फ चार महिलाओं ने बताए नाम
इसके अलावा भुवना का कहना है कि करीब 17 महिलाओं ने वैरामुथु के खिलाफ कथित उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जिनमें से सिर्फ चार ने ही अपने नाम और चेहरे बताए हैं। एएनआई से बातचीत में कवि और गीतकार वैरामुथु के खिलाफ 'मी टू' के आरोपों पर सिंगर भुवना शेषन का कहना है, 'करीब 17 महिलाओं ने कवि और गीतकार वैरामुथु पर आरोप लगाए हैं, लेकिन उनमें से केवल चार ने ही अपना चेहरा और नाम सार्वजनिक करने का साहस दिखाया है।'
Jennifer Mistry: जेनिफर मिस्त्री का असित मोदी पर नया आरोप, बोलीं- टप्पू सेना को भी किया परेशान
सिस्टम पर उठाए सवाल
भुवना का कहना है, 'उत्पीड़न की स्थिति से बाहर आना इतना मुश्किल है। अपनी स्टोरी साझा करने का मेरा एक ही मकसद है कि मैं नहीं चाहती कि युवा गायकों के सपने चूर-चूर हों। मैं नहीं चाहती कि बाकी लड़कियों के साथ भी वैसा हो।' बता दें कि भुवना ने वर्ष 2018 में वैरामुथु के खिलाफ शोषण के आरोप लगाए थे।
#WATCH | Chennai: Almost 17 women have placed allegations against him (poet and lyricist Vairamuthu) but only four of them had the courage to show their faces and say their names, it's that difficult to come out of a harassment situation. The only purpose of sharing my story is… pic.twitter.com/blFJF7qmfB
— ANI (@ANI) June 9, 2023