फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhushan kumar rape case an extortion attempt case has been filed against the woman in amboli police station

मुंबई: भूषण कुमार मामले में नया मोड़, महिला के खिलाफ अंबोली पुलिस थाने में दर्ज हो चुकी है वसूली की रिपोर्ट

Fri, 16 Jul 2021 05:20 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 16 Jul 2021 05:20 PM IST
सार

  • भूषण कुमार रेप केस में आया नया मोड़
  • टी सीरीज में पहले ही काम कर चुकी है केस दर्ज कराने वाली महिला
  • टी-सीरीज की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक  मोटी रकम वसूलने की कोशिश के लिए किया गया है केस

विज्ञापन
Bhushan kumar rape case  an extortion attempt case has been filed against the woman in amboli police station
भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

टी सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार के खिलाफ यहां डीएन नगर पुलिस थाने में दर्ज हुए बलात्कार के मुकदमे में नया मोड़ आ गया है। ये मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला की ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए टी सीरीज ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि शिकायकर्ता महिला ने ये मुकदमा भूषण कुमार से एक बड़ी रकम की वसूली में नाकाम रहने की कोशिश के बाद कायम कराया है। बयान के मुताबिक ये महिला टी सीरीज में काम कर चुकी है, इसलिए नौकरी देने का झांसा देकर बलात्कार करने की कहानी भी पूरी तरह झूठी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरुवार को एक 30 वर्षीय महिला ने डीएन नगर पुलिस थाने में टी सीरीज के सीएमडी भूषण कुमार के खिलाफ कथित रूप से बलात्कार किए जाने का आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में पुलिस के मुताबिक इस महिला ने काम दिलाने का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न किए जाने की बात कही है। महिला ने आरोप लगाया है कि भूषण कुमार ने उसका साल 2017 से लेकर बीते साल तक शारीरिक शोषण किया। पुलिस के मुताबिक मुकदमे में भूषण कुमार नामजद अभियुक्त हैं और इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

Bhushan kumar rape case  an extortion attempt case has been filed against the woman in amboli police station
भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टी सीरीज से इस बारे में संपर्क किए जाने पर कंपनी ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि भूषण कुमार के खिलाफ दर्ज मुकदमा पूरी तरह झूठा और साजिशन है। कंपनी ने इस पूरे मामले से इनकार किया है। बयान के मुताबिक शिकायतकर्ता ने 2017 से 2020 तक काम दिलाने के बहाने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है जबकि रिकॉर्ड बताते हैं कि इस अवधि में वह पहले ही टी सीरीज बैनर पर बनी फिल्म और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी है।

Bhushan kumar rape case  an extortion attempt case has been filed against the woman in amboli police station
टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बयान में ये भी कहा गया है कि इस महिला ने मार्च 2021 में भूषण कुमार के एक वेब सीरीज में पैसे लगाने के लिए संपर्क किया जिसकी कि यह महिला निर्माता बनना चाहती थी। इस प्रस्ताव को टी सीरीज ने मंजूर नहीं किया। इसके बाद जून में लॉकडाउन हटने के बाद उसने अपने साथी के साथ टी सीरीज कंपनी से फिर संपर्क करने की कोशिशें शुरू कीं और एक मोटी रकम वसूलने की कोशिश की। इस मामले की रिपोर्ट पहले ही अंबोली पुलिस स्टेशन में 1 जुलाई को दर्ज हो चुकी है। वसूली की इन कोशिशों की ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा भी टी सीरीज के इस बयान में किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed