फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhupesh Kumar Pandya Dies He was diagnosed with stage 4 cancer

Bhupesh Kumar Pandya Dies: अभिनेता भूपेश कुमार पांड्या का निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज

Wed, 23 Sep 2020 05:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 23 Sep 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Bhupesh Kumar Pandya Dies He was diagnosed with stage 4 cancer
भूपेश कुमार पांड्या - फोटो : instagram/bhupeshkumarpandya

'विक्की डोनर' और 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' फिल्म में काम कर चुके अभिनेता भूपेश कुमार पांड्या का निधन हो गया है। वह स्टेज चार के कैंसर से पीड़ित थे। नेशनल स्कूल ऑफ ड्राम ने अपने ट्विटर के जरिए उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- विख्यात रंगकर्मी भूपेश कुमार पांड्या ( पूर्व छात्र एनएसडी 2001  बैच ) के  आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुखद  है । एनएसडी परिवार भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

विज्ञापन


भूपेश अहमदाबाद के अपोलो हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रहे थे। कुछ दिनों पहले भूपेशने बताया था कि वह पैसे की तंगी से जूझ रहे हैं और उन्हें 25 लाख रुपये की तुरंत जरूरत है। ऐसे में बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स ने लोगों से भूपेश की मदद करने की भी अपील की थी। इतना ही नहीं भूपेश का इलाज कराने के लिए अभिनेता राजेश तैलंग, गजराज राव सहित कई अन्य लोगों ने परिवार की आर्थिक रूप से मदद भी की थी। लेकिन दुखद खबर यह है कि उनका जान नहीं बच पाई।
विज्ञापन


भूपेश के दो बच्चे हैं।उनकी पत्नी छाया पांड्या एक टीचर हैं। हालांकि लॉकडाउन की वजह से उनकी नौकरी चली गई है। इस वजह से भूपेश के परिवार को और ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भूपेश की बात करें तो उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी और कई फिल्मों, नाटकों और टीवी सीरियलों में काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेश को विकी डोनर और हजारों ख्वाहिशें फिल्म में भी देखा गया। एक्टर को दोनों ही फिल्मों में पसंद किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed