फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bhupendra chaubey interviews sunny leone goes viral in social media

सनी लियोनी की पिछली जिंदगी पर उठे सवाल तो बॉलीवुड में मचा हड़कंप

Wed, 20 Jan 2016 01:09 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
bhupendra chaubey interviews sunny leone goes viral in social media

सनी लियोनी की आने वाली फिल्‍म मस्तीजादे को लेकर एक टीवी चैनल में साक्षात्कार के लिए गए अभिनेत्री सनी लियोनी से ऐसे सवाल पूछे गए कि हड़कंप मच गया। पूरा सोशल मीडिया सनी लियोनी से पट गया। देखते ही देखते बॉलीवुड इडंस्ट्री की कई दिग्गज हस्तियां मैदान में कूद गईं और जमकर बयानबाजी हुई।

विज्ञापन


असल में इस साक्षात्कार में पत्रकार ने सनी लियोनी से वो सारे सवाल पूछे जो आमतौर पर रूढ़िवादी लोग सनी से पूछे जाने की मांग करते रहते हैं, जैसे- 'क्या आपको पोर्न स्टार होने पर गर्व है?', 'क्या आप सोचती हैं कि आप एक अभिनेत्री हैं?', 'क्या आपको अभिनय आता है?', 'क्या सोचती हैं कि आमिर खान आपके साथ काम करेंगे', 'आपको बॉलीवुड में एक वैसी वाली आइटम लड़की के तौर देखा जाता है, आपको पता है?', 'आप कहती हैं कि अपको अपने बीते कल पर कोई पछतावा नहीं है, आपको क्या लगता है कितने लोगों की ख्वाहिश पोर्न स्टार बनना होता है?'।
विज्ञापन


यही नहीं, उन्होंने करीब 20 के साक्षात्कार के दौरान इसी एक मुद्दे पर इतने सवाल पूछे क‌ि एक बार को सनी ‌लियोनी को कहना पड़ा, 'क्या मैं यहां से जा सकती हूं'। हालांकि सनी ने हर सवाल का जवाब दिया। सनी ने यहां उनको लेकर होनी वाली चर्चाओं से पहुंचने वाले दर्द को बयां किया। उन्होंने कहा वह भी इंसान हैं, उन्‍हें भी निराशा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी ‌लियोनी के पति ने इस साक्षात्कार को 'अनप्रोफेशनल' करार देते हुए चैनल और पत्रकार पर अपमान का आरोप लगाया। वह मामले में अदालत जाने की भी सोच रहे हैं।

यहां पर सनी लियोनी से उस राजनीतिक बयान के बारे में भी सवाल पूछा गया, जिसमें उनकी वजह से भारतीय संस्कृति का नाश होने की बात की गई थी। यह वीडियो देखने के बाद पूरा बॉलीवुड एक सुर में सनी के समर्थन में आग गया। बड़ी-बड़ी हस्तियों ने मुद्दे पर अपनी राय रखी। अगली स्लाइड में देखिए।

सनी लियोनी के समर्थन में आया पूरा बॉलीवुड

bhupendra chaubey interviews sunny leone goes viral in social media
डियो देखते ही पूरा बॉलीवुड एक सुर में सनी लियोनी के साथ हो गया। बारी-बारी से फिल्म जगत की हस्तियों ने सनी लियोनी को समर्थन और साक्षात्कार करने वाले पत्रकार की खुली भर्त्सना की।

बॉलीवुड सितारों के मुताबिक पत्रकार ने सनी लियोनी से लगातार ऐसे सवाल पूछे जिससे सनी लियोनी को उनके‌ पिछली जिंदगी को कुरेदा जाए। यही नहीं सनी लियोनी को उन्होंने मजबूर किया कि वह इंटव्यू छोड़कर चली जाएं।

विद्या बालन, सुशांत सिंह राजपूत, आलिया भट्ट, ‌ऋषि कपूर समेत बड़े सितरों का मानना है कि सनी लियोनी को उनकी पुरानी जिंदगी के लिए इस तरह से सवाल जवाब नहीं करना चाहिए।

सितारों ने कहा, 'वह अपनी पुरानी जिंदगी से उबरने की कोशिश कर रही हैं, ऐसे में जानबूझकर गड़े उखाड़ने का कोई तुक नहीं बनता।' सितारों ने साक्षात्कार करने वाले पत्रकार की कड़ी शब्दों में निंदा की है। सितरों के ट्वीट नीचे पढ़िए और अगली स्लाइड देखिए वो पूरा वीडियो साक्षात्कार।
 

 

 

 

 

 

 

ये रहा वो पूरा वीडियो इंटरव्यू, जिस पर मचा है बवाल

bhupendra chaubey interviews sunny leone goes viral in social media

यही है सीएनएन आईबीएन का कार्यक्रम 'द हॉट सीट' जिसमें पत्रकार भुपेंद्र चौबे ने सनी लियोनी से सवाल जवाब किया है। इससे पहले एनडीटीवी के लिए पत्रकार शेखर गुप्ता ने भी सनी लियोनी से साक्षात्कार के दौरान उनसे उनके भूतकाल के बारे में सवाल जवाब किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed