{"_id":"5d2e8bc98ebc3e6cf57b2972","slug":"bhumi-pednekar-will-celebrate-her-birthday-on-film-set","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेट पर ही भूमि मनाएंगी जन्मदिन, मुंबई से मां और बहन जश्न में शामिल होने के लिए रवाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेट पर ही भूमि मनाएंगी जन्मदिन, मुंबई से मां और बहन जश्न में शामिल होने के लिए रवाना
Wed, 17 Jul 2019 08:15 AM IST
shrilata biswas
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 17 Jul 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा की पहली कतार की अभिनेत्रियों में शामिल मशहूर अदाकारा भूमि पेडनेकर गुरुवार को 30 साल की हो रही हैं। भूमि ने अपने बर्थडे पर इस बार किसी तरह के जश्न का आयोजन न करके इस दिन अपनी अगली फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग जारी रखने का एलान किया है। भूमि के इस फैसले को देखते हुए उनकी मां और बहन ने उनका जन्मदिन लखनऊ में ही मनाने का फैसला किया है और इसके लिए वह मुंबई से लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी हैं।
विज्ञापन
अपनी पहली फिल्म दम लगाके हईशा की कामयाबी के बाद तीन साल में चार हिट फिल्में दे चुकीं भूमि पेडनेकर इस दौर की सबसे व्यस्त अभिनेत्री हैं। उनकी फिल्म सांड की आंख की शूटिंग पूरी हो चुकी है। आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म बाला का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा डॉली, किट्टी और वो चमकते सितारे में भी उनका दमदार रोल है। करण जौहर की भूत फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म द हॉन्टेड शिप में वह विकी कौशल के साथ हैं और इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ भूमि लखनऊ में शूट कर रही हैं फिल्म पति पत्नी और वो।
विज्ञापन
भूमि की एक करीबी मित्र ने बताया, ‘भूमि हमेशा अपना जन्मदिन घरवालों और दोस्तो के साथ ही मनाती रही हैं। इस दिन वह कहीं भी हो मुंबई लौट ही आती हैं। गुरुवार को 30 साल की हो रहीं भूमि के लिए मुंबई में एक खास आयोजन हम सबने किया लेकिन अब पता चला है कि इस दिन वह मुंबई आ ही नहीं रहीं। उनकी अगली फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग लखनऊ में इसी दिन से शुरू हो रही है।’
विज्ञापन
इस बारे में और खोजबीन करने पर पता चला कि भूमि की मां और बहन मुंबई से लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी हैं ताकि गुरुवार को शूटिंग खत्म होने के बाद उनके साथ बर्थडे वहीं मनाया जा सके। भूमि फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग के ले लखनऊ में करीब डेढ़ महीने रहने वाली हैं।