फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhumi Pednekar film Bhakshak inspired by Muzaffarpur shelter home case director pulkit clarify the rumors

Bhakshak: 'मुजफ्फरपुर शेल्टर होम' केस से क्या है 'भक्षक' का कनेक्शन? ट्रेलर देख उठ रहे हैं सवाल!

Wed, 31 Jan 2024 07:29 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 31 Jan 2024 07:29 PM IST
सार

'भक्षक' सच्ची घटनाओं से प्रेरित होकर बनाई गई एक फिल्म है। जिसमें अनाथ बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म को दिखाया गया है।

विज्ञापन
Bhumi Pednekar film Bhakshak inspired by Muzaffarpur shelter home case director pulkit clarify the rumors
'भक्षक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भूमि पेडनेकर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भक्षक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। भूमि पेडनेकर की यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में भूमि के अलावा संजय मिश्रा, सई ताम्हणकर और आदित्य श्रीवास्तव भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है। 'भक्षक' के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भूमि की यह फिल्म 'मुजफ्फरपुर शेल्टर होम' केस से प्रेरित बताई जा रही है, लेकिन फिल्म के निर्देशक पुलकित इस बात से सहमत नहीं हैं। 
विज्ञापन


'भक्षक' के निर्देशक पुलकित ने किया अफवाहों का खंडन 
'भक्षक' सच्ची घटनाओं से प्रेरित होकर बनाई गई एक फिल्म है। जिसमें अनाथ बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म को दिखाया गया है। मीडिया से बातें करते हुए फिल्म के निर्देशक पुलकित ने कहा, 'भक्षक' फिल्म किसी एक घटना पर आधारित या केंद्रित नहीं है। हमने काफी रिसर्च करने के बाद इस फिल्म का निर्माण किया है। हां, मुजफ्फरपुर की घटना पर आधारित एक कहानी भी फिल्म का हिस्सा है, लेकिन पूरी फिल्म उसी एक घटना पर नहीं है।'
विज्ञापन

Web Series: पानी की तरह पैसा बहाकर किया गया इन वेब सीरीज का निर्माण, दर्शकों ने भी प्यार दिया बेशुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के लिए सीख 
'भक्षक' फिल्म में भूमि एक पत्रकार की भूमिका में दिखाई देंगी। एक ऐसी पत्रकार जो सच्चाई तक पहुंचने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देती है। फिल्म के निर्देशक पुलकित भूमि के किरदार के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'भक्षक फिल्म सिर्फ एक पत्रकार के संघर्ष की कहानी नहीं है। हमने एक ऐसी फिल्म बनाई है जिसे देखने के बाद हर इंसान अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगा। आज हम देखते हैं कि कोई इंसान मुसीबत से घिरा है और आस पास जो लोग मौजूद हैं उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, लेकिन उन्हीं लोगों में कोई एक आदमी हिम्मत दिखाता है और उस मुसीबत में फंसे इंसान की मदद करता है। 'भक्षक' में हम ऐसे लोगों की कहानी को दर्शकों के सामने लेकर आ रहे हैं।'

पत्रकार बन पर्दे पर छाए ये बॉलीवुड सितारे


ओटीटी पर रिलीज होगी  
भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भक्षक' को सिनेमाघरों में नहीं रिलीज किया जाएगा। 'भक्षक' को नौ फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। निर्देशक पुलकित के इस फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है। गौरी खान इस फिल्म की सह निर्माता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed