फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhumi Pednekar comes in support of LGBTQIA marriage in India says she is an ally of the community

Bhumi Pednekar: 'भगवान ने हमें एक ही धागे से बनाया है', समलैंगिक विवाह के समर्थन में आईं भूमि पेडनेकर

Tue, 09 May 2023 04:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 09 May 2023 04:22 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कम समय में ही हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने अलग-अलग जोनर की फिल्में कर फैंस का दिल जीता और उनमें से कई बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं

विज्ञापन
Bhumi Pednekar comes in support of LGBTQIA marriage in India says she is an ally of the community
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कम समय में ही हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने अलग-अलग जोनर की फिल्में कर फैंस का दिल जीता और उनमें से कई बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं, लेकिन एक फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। अब हाल ही में, भूमि पेडनेकर ने भारत में समलैंगिक विवाह के लिए अपना समर्थन साझा किया और उसको लेकर अपनी राय दी है।

विज्ञापन
 

भूमि ने किया समलैंगिक विवाह का समर्थन
भूमि पेडनेकर मे फिल्म बधाई हो में समलैंगिक की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसके बाद अभिनेत्री समलैंगिक विवाह के समर्थन में सामने आई हैं। भूमि ने इस विषय पर अपना समर्थन देते हुए कहा कि एक समय में वह इस समुदाय की सहयोगी थी और साथ में भूमि ने अपना विचार रखते हुए कहा कि हमें दूसरों के जीवन पर को लेकर कोई पक्षपात नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


Auctioned: प्रियंका चोपड़ा की जूलरी से पहले इन सितारों की चीजें हुईं नीलाम, लिस्ट में टॉवेल तक शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
 

फिल्म बधाई दो को बनाया आधार
 
भूमि ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि प्यार ही प्यार है और व्यक्तियों के रूप में हम सभी को जीवन के हर पहलू में समानता होनी चाहिए। मुझे लगता है कि भगवान ने हमें एक ही धागे से बनाया है और यह हम पर निर्भर नहीं करता कि किसके साथ पक्षपात करना है और किसके के जीवन का फैसला लेना है। मैं तो इस कम्युनिटी की सहयोगी हूं और इन्हें हमेशा मेरा समर्थन मिलता रहेगा।' 


Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने साझा किया तारक मेहता शो का मजेदार वीडियो, शादीशुदा लोगों को दी यह सलाह

 

फिल्म ने LGBTQIA+ समुदाय का किया समर्थन
अभिनेत्री ने फिल्म फेयर अवॉर्ड जीतने पर अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा,  'फिल्म को मिली सफलता और प्यार आपको एहसास कराता है कि हमारा देश बदल रहा है और हमारा सिनेमा बदल रहा है। बधाई दो मेरे लिए एक बहुत महत्वपूर्ण फिल्म है, क्योंकि इससे मेरी आत्मा का एक हिस्सा जुड़ा हुआ है, यह देखते हुए कि मेरे बहुत सारे दोस्त हैं जो देश से हैं LGBTQIA+ समुदाय है तो इस फिल्म के माध्यम से मुझे  छोटे तरीके से उनका प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और इससे मुझे लगता है कि मैं उनकी चुनौतियों के समाधान का हिस्सा हूं।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed