{"_id":"69e4706f086ff272570d0564","slug":"bhooth-bangla-actress-wamiqa-gabbi-compared-with-aishwarya-rai-akshay-kumar-defends-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ से हो रही वामिका गब्बी की तुलना, अक्षय कुमार ने बताया कैसे अलग हैं अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ से हो रही वामिका गब्बी की तुलना, अक्षय कुमार ने बताया कैसे अलग हैं अभिनेत्री
Sun, 19 Apr 2026 11:34 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:34 AM IST
सार
Akshay Kumar On Wamiqa Gabbi: सोशल मीडिया पर वामिका गब्बी की तुलना ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ से हुई। इस पर अक्षय कुमार ने वामिका गब्बी का बचाव किया है। उन्होंने वामिका के बारे में कई खास बातें बताई हैं।
विज्ञापन
वामिका गब्बी
- फोटो : इंस्टाग्राम@wamiqagabbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ अभिनेत्री वामिका गब्बी ने भी अभिनय किया हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने वामिका गब्बी की तुलना ऐश्वर्या राय और कटरीना कैफ से की है। ऐसे में अक्षय कुमार ने वामिका गब्बी का बचाव किया है।
विज्ञापन
वामिका की हुई ऐश्वर्या और कटरीना से तुलना
कई सोशल मीडिया यूजर्स उम्मीद कर रहे हैं कि अक्षय और वामिका की नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी वैसी ही होगी जैसी उनके साथ कटरीना की जोड़ी थी। इस बीच, वामिका गब्बी की तुलना ऐश्वर्या राय से भी की गई। कई यूजर्स ने कहा कि दोनों की आंखें एक जैसी हैं। इन तुलनाओं पर शुभंकर मिश्रा से बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा कि वामिका गब्बी ने इंडस्ट्री में अपना रास्ता खुद बनाया है।

कटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने किया वामिका गब्बी का बचाव
उन्होंने कहा, 'उनकी (वामिका की) आंखें ऐश्वर्या राय जैसी हैं, लेकिन उनकी अपनी पहचान है। वह अपने तरीके से काम कर रही हैं। वह बहुत स्ट्रगल के बाद फिल्म इंडस्ट्री में आई हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्मों में काम किया और अब वह हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में काम कर रही हैं। हर जॉनर को एक्सप्लोर कर रही हैं।'

Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' ने घटाया 'धुरंधर 2' का दबदबा, जानें वीकएंड पर क्या हुआ 'डकैत' का हाल?
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
'भूत बंगला' का कलेक्शन
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत बंगला' में राजपाल यादव, परेश रावल, जीशु सेनगुप्ता और तब्बू भी अहम रोल में हैं। इस हॉरर-कॉमेडी में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने 14 वर्षों के बाद एक साथ काम किया है। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हुई। फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले। इसने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।