फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhool Bhulaiyaa 2: Kartik Aaryan reveals his producers complimented him that he is bankable actor who doubles money

Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन की तारीफ करते नहीं थक रहे प्रोड्यूसर्स, बोले- तू 25 दिन में पैसा...

Tue, 19 Jul 2022 05:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Jul 2022 05:34 PM IST
सार

अभिनेता कार्तिक आर्यन इस वक्त सफलता की गारंटी बन चुके हैं। उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 2' के मेकर्स भी उनसे बेहद खुश हैं। हाल ही में कार्तिक को उन्होंने एक खास कॉम्पलिमेंट दिया है।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2: Kartik Aaryan reveals his producers complimented him that he is bankable actor who doubles money
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता कार्तिक आर्यन इस वक्त सफलता की गारंटी बन चुके हैं। हर निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है। उनकी पिछली फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इसके बाद कार्तिक के सितारे चमके हुए हैं। इतना ही नहीं फिल्म 'भूल भुलैया 2' के मेकर्स भी उनसे बेहद खुश हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने कार्तिक को एक खास कॉम्पलिमेंट दिया है। उन्होंने कार्तिक से कहा है कि वह 25 दिनों में पैसा डबल कर देते हैं।

विज्ञापन

मेकर्स ने बांधे तारीफों के पुल
कार्तिक आर्यन ने एक हालिया बातचीत में कहा कि फिल्म 'भूल भुलैया 2' के प्रोड्यूसर्स ने उन्हें हाल ही में एक शानदार कॉम्पलिमेंट दिया है। कार्तिक ने यह खुलासा किया है कि वह जिस तरह की फिल्में चुन रहे हैं और जो रिटर्न मिल रहा है निर्माता इस बात से भी बेहद खुश हैं। 'भूल भुलैया 2' के प्रोड्यूसर्स ने कार्तिक से कहा,  तू ऐसा एक्टर है, जो 25 दिन में पैसा डबल कर देता है हमारे।' कार्तिक ने कहा कि फिल्म 'भूल भुलैया 2' देखने के बाद कई लोगों ने यह भी कहा कि फिल्म देखते हुए उन्हें 'भूल भुलैया' की याद नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिफ्ट में मिली कार
आपको बता दें कि 'भूल भुलैया 2' इस साल मई में रिलीज हुई। फिल्म ने 230 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इस फिल्म की सफलता के बाद प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन को मैकलारेन जीटी कार गिफ्ट की, जिसकी कीमत करीब 4.7 करोड़ रुपये है। कार्तिक के अलावा यह कार किसी और के पास भारत में नहीं है। 

विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगे नजर
बातचीत के दौरान कार्तिक ने कहा, 'यह कॉम्पलिमेंट पाकर मैं बेहद खुश हूं। आखिरकार यह बिजनेस है। हम क्रिएटिविटी के लिए काम करते हैं, लेकिन, पैसा भी आखिरकार कमाना ही होता है।' आपको बता दें कि कार्तिक जल्द ही निर्माता कबीर खान की आगामी फिल्म में नजर आएंगे। फिलहाल इसका टाइटल तय नहीं है। इसके अलावा उनके पास एकता कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म 'फ्रेडी' भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed