Bholaa: 'कैथी' के सामने कितनी दमदार अजय देवगन की फिल्म? 'भोला' में ट्विस्ट के लिए लगा नए किरदारों का तड़का
अजय देवगन ने हाल ही में मुंबई में 'भोला' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दोनों फिल्मों 'कैथी' और 'भोला' के बीच के अंतर को बताया। साथ ही, खुलासा किया कि 'भोला' में दर्शकों के लिए क्या खास है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'भोला' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 'भोला' साल 2019 में आई तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। 'कैथी' मैं अभिनेता कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कार्थी बीते साल 'पोन्नियिन सेल्वन- 1' एक में नजर आए थे। 'कैथी' की खासियत यह भी है कि वह तमिल डायरेक्टर लोकेश कनगराज के 'लौकी यूनिवर्स' की पहली फिल्म थी, जिसकी दूसरी फिल्म कमल हासन, फहाद फाजिल और विजय सेठूपति स्टारर 'विक्रम' है। बीते साल विक्रम ने अपना खूब जलवा दिखाया और हिंदी की जनता ने भी फिल्म को खूब सराहा। अब 'कैथी' के सामने 'भोला' की कहानी कितनी टिकाऊ है? इस बारे में अजय देवगन ने खुलासा किया है।
अजय देवगन ने इसका जवाब दिया और हाल ही में मुंबई में 'भोला' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दोनों फिल्मों के बीच के अंतर को भी बताया। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भोला के भविष्य को लेकर लोकेश के संपर्क में थे? इस पर अजय ने कहा, 'लोगों के माध्यम से हम संपर्क में हैं और हम भविष्य के लिए कुछ चीजों पर चर्चा कर रहे हैं।' हालांकि, अभिनेता और निर्देशक ने इसकी पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि 'कैथी' की तुलना में 'भोला' के पास आगे की राह अलग हो सकती है।
B-Town: खूब शौक से होली खेलते हैं ये मुस्लिम सितारे, एक का तो इस त्योहार से है खास कनेक्शन
'कैथी' से 'भोला' कितना अलग है? इस बारे में भी अजय ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बात की। अजय ने कहा, 'पात्रों को पूरी तरह से बदल दिया गया है। आधार विचार समान है, लेकिन आप कुछ अलग देखेंगे, जिस तरह दुनिया पूरी तरह से अलग है, ठीक वैसे ही इस फिल्म में इमोशन बिल्कुल अलग है। मुझे जो कुछ भी महसूस हुआ, वह मेरे लिए अलग होना चाहिए, इसलिए मैंने वह किया है।'
Holi 2023: बॉलीवुड के ये कलाकार देते हैं होली की शानदार पार्टी, तस्वीरों में भव्यता देख नहीं हटेगी नजर
'दृश्यम 2' की अपार सफलता के बाद फैंस अजय देवगन की 'भोला' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब इसके के ट्रेलर ने भी फैंस की बेसब्री को बढ़ा दिया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 30 मार्च 2023 को 3डी और आईमैक्स में दोनों में रिलीज होगी। 'भोला' में एक्टिंग करने के साथ-साथ अजय ने फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। यह उनके डायरेक्शन में बनी चौथी फिल्म है। फिल्म में तब्बू एक पुलिसवाली के किरदार में हैं, जबकि अजय देवगन एक कैदी बने हुए हैं। वहीं, दीपक डोबरियाल निगेटिव रोल में नजर आएंगे।
Bollywood Celebs: बॉलीवुड के ये सितारे हैं सबसे हुरियारे, होली पर जमकर करते हैं मस्ती