फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bholaa: Ajay Devgn announces release date of second trailer with new poster of film starring tabu

Bholaa Teaser: हो जाइए तैयार, आ रहा है 'भोला' का दूसरा टीजर, बेहतरीन पोस्टर के साथ अजय देवगन ने किया एलान

Sat, 21 Jan 2023 05:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 21 Jan 2023 05:34 PM IST
सार

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' के दूसरे टीजर की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। अभिनेता ने नए पोस्टर के साथ टीजर की रिलीज की तारीख भी बता दी है।

विज्ञापन
Bholaa: Ajay Devgn announces release date of second trailer with new poster of film starring tabu
अजय देवगन - फोटो : insta

विस्तार

'दृश्यम 2' में पुलिस को चकमा देने वाले चौथी फेल हद से ज्यादा चालाक विजय सलगांवकर की भूमिका निभा के बाद अजय देवगन अपने नए साल की शुरुआत के दमदार भूमिका वाली धमाकेदार फिल्म से करने जा रहे हैं। माथे पर भस्म, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए अजय देवगन कभी न देखे अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भोला' के साथ सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। नवंबर के महीने में फिल्म के फर्स्ट टीजर के साथ दर्शकों के बीच सनसनी मचाने वाले अजय देवगन धीरे-धीरे फिल्म के पत्ते दर्शकों के सामने खोल रहे हैं। 'भोला' को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट सामने आती ही रहती है और आज भी कुछ ऐसी खबर आई है, जिससे अजय देवगन के फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, 'भोला' के दूसरे टीजर की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है।

विज्ञापन

अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी धमाकेदार एक्शन फिल्म 'भोला' के दूसरे टीजर की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। इस एलान को और भी खास बनाने के लिए अभिनेता ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसे देखकर दर्शक काफी उत्साहित हो गए हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक नए पोस्टर के साथ शानदार अपडेट साझा किया है। बता दें, अजय देवगन की पोस्ट के मुताबिक 'भोला' का नया टीजर 24 जनवरी को हमारी रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन

Zindagi Shatranj Hai Review: शतरंज का एक घर भी पार नहीं कर पाई फिल्म, हितेन तेजवानी की एक और कोशिश नाकाम
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय देवगन द्वारा साझा किए गए पोस्टर में अजय देवगन हाथ में त्रिशूल, माथे पर भस्म लगाए नजर आ रहे हैं। अभिनेता के चेहरे पर गंभीर भाव नजर आ रहे हैं, जो फिल्म में उनके किरदार को और भी ज्यादा रहस्यमय बना रहे हैं। अभिनेता ने इस बेहतरीन पोस्टर को साझा करते हुए लिखा, 'तीन दिनों में अनस्टॉपेबल का अनुभव करें।' उनके इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर अपनी फिल्म और टीजर को लेकर अपनी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)



'भोला' में एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन के गुर दिखाते नजर आने वाले अजय देवगन की यह फिल्म तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें कार्ति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जहां हिंदी रीमेक में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं, वहीं उनके अलावा फिल्म में तब्बू हैं। यह एक ड्रग माफिया की कहानी है, जिसमें बाप-बेटी का प्यार भी देखने को मिलेगा।
RRR: 'आरआरआर' को मिल सकती है एक और सफलता! ऑस्कर की बेस्ट एक्टर रेस में शामिल हो सकते हैं जूनियर एनटीआर?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed