फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri: Nidhi Jha announces the date of marriage with actor Yash the couple will get married next month

Bhojpuri: निधि झा ने किया यश संग शादी की तारीख का एलान, इस दिन सात फेरे लेगा कपल

Mon, 25 Apr 2022 01:50 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 25 Apr 2022 01:50 PM IST
सार

एक्ट्रेस ने सोमवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अभिनेता यश के साथ अपनी शादी की तारीख की घोषणा की। अभिनेत्री निधि जहां पहली बार दुल्हनिया बनने जा रही हैं, तो वहीं एक्टर यश की यह दूसरी शादी होगी।

विज्ञापन
Bhojpuri: Nidhi Jha announces the date of marriage with actor Yash the couple will get married next month
निधि झा और यश कुमार - फोटो : Social media

विस्तार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री निधि झा ने हाल ही में अपने शादी की तारीख का एलान कर दिया है। एक्ट्रेस ने सोमवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अभिनेता यश के साथ अपनी शादी की तारीख की घोषणा की। अभिनेत्री निधि जहां पहली बार दुल्हनिया बनने जा रही हैं, तो वहीं एक्टर यश की यह दूसरी शादी होगी। निधि से पहले एक्टर, अभिनेत्री अंजना सिंह के साथ भी शादी रचा चुके हैं। 

विज्ञापन

वहीं, अब यश भोजपुरी अदाकारा निधि झा को अपनी दुल्हनिया बनाने को तैयार है। अपनी शादी के डेट रिवील करते हुए निधि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अभिनेता यश के साथ अपनी सगाई की एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘02.05.2022।’वहीं शेयर की गई फोटो पर लिखा था, ‘यश और निधि की शादी की तारीख को सेव कर लें, 02.05.2022।’ 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Nidhi Jha (@nidhijha05)

विज्ञापन
विज्ञापन

 

निधि झा का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बधाई यश भइया और निधि दी।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, कहां पर आना है ये तो बताया ही नहीं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करतेहुए पूछा, ‘आप दोनों शादी कहां से कर रहे हैं बलिया या कहीं से।’ इसके अलावा कई लोगों लगातार कपल बधाई दे रहे हैं। 

गौरतलब है कि भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा और यश कुमार ने इसी फरवरी महीने में सगाई की थी। निधि और यश ने अपने परिवारवालों और खास दोस्तों के बीच सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। यश और निधि की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। यश पहले से शादीशुदा हैं। उनकी पहली शादी भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह से हुई है। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम अदिति है। हालांकि, अंजना और यश का तलाक हो चुका है। इसके बाद यश और निधि रिलेशनशिप में आए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed