भोजपुरी: त्रिशाकर मधु को छठ पूजा करते देख फैंस हुए नाराज, कहा- तुम पर सूट नहीं करता
भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री त्रिशा एक बार फिर चर्चा में हैं। आजकल सोशल मीडिया में फैंस उनसे जबरदस्त नाराज दिखाई दे रहे हैं। त्रिशा ने सोशल मीडिया पर छठ की पूजा करते हुए अपना एक फोटो शेयर किया, जिस पर लगातार उन्हें नेगेटिव कमेंट का सामना करना पड़ा रहा है। दरअसल बीते दिनों में उनका एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया था। इसको लेकर उनके फैंस आज भी नाराज हैं।
इंस्टाग्राम पर छठ की शुभकामनाएं देते हुए अभिनेत्री त्रिशा ने एक अपना फोटो शेयर किया है। उस फोटो में वो छठ के लिए कुछ बनाती हुईं दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी शेयर किया है, जहां वो अपने फैन्स को छठ की शुभकामनाएं दे रही हैं। इस फोटो पर जबरदस्त फैन्स के कमेंट्स आ रहे हैं, कुछ उन्हें छठ की शुभकामनाएं दे रहे हैं तो उन्हें कुछ फैन्स कोस रहे हैं। ये फैन्स उनके पुराने आपत्तिजनक वीडियो पर कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि छठ पूजा करते हुए वो अच्छी नहीं लग रही हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Trisha Kar Madhu Official (@trishakarrmadhu)
माफी मांग चुकी हैं त्रिशा
त्रिशा के उस आपत्तिजनक वीडियो को वायरल हुए कई महीने बीत चुके हैं। वो 22 मिनट का लंबा वीडियो कई अलग अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया था। बाद में इसको लेकर त्रिशा माफी भी मांग चुकी हैं। लेकिन फैन्स उन्हें माफ करने के मूड में नहीं लग रहे हैं। इसके चलते उन्हें लगातार ट्रोल किया जाता रहा है।
इस बार भी ऐसा ही हुआ कि उन्हें छठ की पूजा करते हुए शेयर किए फोटो पर काफी सुनने को मिल रहा है। वो लगातार उसको लेकर टारगेट की जा रही हैं।