{"_id":"618a2be2d295a86b2636a0ec","slug":"bhojpuri-chhath-geet-pawan-singh-s-painful-chhath-song-chhathi-mai-sunli-gohar-released-breaks-all-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri Chhath Geet: पवन सिंह का दर्द भरा छठ गीत 'छठी माई सुनली गोहार' हुआ रिलीज, तोड़े सारे रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri Chhath Geet: पवन सिंह का दर्द भरा छठ गीत 'छठी माई सुनली गोहार' हुआ रिलीज, तोड़े सारे रिकॉर्ड
Tue, 09 Nov 2021 01:35 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
छठी माई सुनली गोहार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ माहापर्व के आते ही मानो छठ गीतों की बाढ़ आ गई हो। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हर कलाकार अपने अपने गीतों से छठ का गाथा गाते दिख रहे हैं। ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सलमान खान कहे जाने वाले पवन सिंह पीछे कैसे रह सकते थे। यूट्यूब पर उनका छठ गीत 'छठी माई सुनली गोहार' रिलीज के साथ ही सारे रिकॉर्ड तोड़ता नजर आ रहा है। कुछ ही घंटो में इस गाने को 23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही यह गाना यूट्यूब पर 5वें नंबर पर ट्रेंड भी कर रहा है।
विज्ञापन
इस दर्द भरे गाने में बताया गया है जब किसी पिता की संतान नहीं होती तो तो छठी माई का सच्चे मन से वृत करने से उन्हें संतान की प्राप्ति होती है। यह गाना खुद पवन सिंह ने गाया है। जिसे वेव म्यूज़िक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस भक्ति गीत के वीडियो में पवन सिंह के साथ आस्था सिंह नजर आईं हैं।
विज्ञापन
इस गीत को गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है। इसका संगीत प्रियांशू सिंह दिया है। वहीं वीडियो निर्देशक रवि पंडित और कोरियोग्राफर ऋतिक आरा है। वहीं इससे पहले पवन सिंह ने बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के साथ छठ गीत 'जय छठी मईया' गाया था। जिसे करोड़ों व्यूज मिले और कई रिकॉर्ड भी कायम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन