Bhojpuri: मराठी मुल्गी बन इठलाती नजर आईं अक्षरा सिंह, अभिनेत्री का नया अवतार देख दीवाने हुए फैंस
इंडस्ट्री में टॉप अभिनेत्रियों में शुमार अक्षरा सिंह फैन फॉलोइंग के मामले में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती नजर आती हैं। उनके फैंस बेसब्री से उनकी तस्वीरों और वीडियोज का इंतजार करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन इंटरनेट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इंडस्ट्री में टॉप अभिनेत्रियों में शुमार अक्षरा सिंह फैन फॉलोइंग के मामले में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती नजर आती हैं। उनके फैंस बेसब्री से उनकी तस्वीरों और वीडियोज का इंतजार करते हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है।
आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए इस वीडियो में अभिनेत्री का एक अलग रूप देखने को मिल रहा है। दरअसल, शेयर किए गए वीडियो में अक्षरा मराठी गेटअप में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह रूप उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इंटरनेट पर इस वीडियो के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में अक्षरा सिंह नवारी साड़ी में नजर आ रही हैं। महरून और हरे रंग की इस साड़ी में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के फैंस को उनका यह अवतार बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस मराठी गाने पर थिरकती भी दिखाई दीं। उनके यह अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। यही वजह है कि प्रशंसक इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, अवतरली सुंदरा …आली चंद्रा। इसके साथ ही उन्होंने जाने-माने कोरियोग्राफर निशांत भट्ट को इस गाने के लिए उनको कोरियोग्राफ करने के लिए धन्यवाद भी दिया। वीडियो पर उनके फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, खूबसूरत अक्षरा। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, शानदार। इसके अलावा अन्य कई लोग अभिनेत्री और उनके वीडियो की तारीफ करते हुए लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।