फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bhojpuri actress akshara singh shared latest song WO Gadha Hai poster Salim Merchant comment this post

Bhojpuri: अक्षरा सिंह ने नए गाने का धांसू पोस्टर किया शेयर, शर्ट के बटन खोल अभिनेत्री ने दिखाया अपना स्वैग

Sat, 27 Aug 2022 06:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 27 Aug 2022 06:52 PM IST
सार

भोजपुरी सिनेमा की धाकड़ अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने नए म्यूजिक वीडियो का एलान कर दिया है, जिसका नाम 'ओ गधा है' है। 

विज्ञापन
bhojpuri actress akshara singh shared latest song WO Gadha Hai poster Salim Merchant comment this post
अक्षरा सिंह - फोटो : insta

विस्तार

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जो फिल्मों के साथ-साथ अपने म्यूजिक वीडियो से भी फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। अब तक अक्षरा कई गाने लेकर आई हैं, जिसे खूब पसंद किया गया। कुछ गानों को अभिनेत्री ने भी आवाज दी। वहीं, अब अक्षरा सिंह ने अपने नए म्यूजिक वीडियो का एलान करके फैंस को खुश कर दिया है। अक्षरा ने अपने गाने का पोस्टर शेयर करते हुए इसके मजेदार टाइटल के बारे में बताया है।

विज्ञापन

 

अक्षरा के अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का नाम 'ओ गधा है' है। इस टाइटल के नाम से ही साफ है कि इसमें अक्षरा अपने पार्टनर को गधा कहती दिखाई देंगी। अभिनेत्री ने इस म्यूजिक वीडियो का पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ब्लैक शॉर्ट टॉप के साथ व्हाइट शर्ट पहनी हुई है। स्टाइलिश गॉगल्स लगाए अक्षरा सिंह अपना स्वैग दिखा रही हैं। वहीं, अभिनेत्री के पीछे सौरभ रॉयल दिखाई दे रहे हैं, जो भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सिंगर हैं। इस गाने को आवाज सौरभ ही देने वाले हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पोस्टर के कैप्शन में अक्षरा सिंह ने लिखा, 'जल्द आ रहा है... ओ गधा है।' इसके साथ अभिनेत्री ने उस यूट्यूब चैनल का लिंक भी दिया है, जिस पर इस गाने को रिलीज किया जाएगा। अक्षरा का यह पोस्टर देखते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। सिंगर सलीम मर्चेंट ने अक्षरा के इस पोस्ट पर कमेंट कर फायर का इमोजी भेजा है। इसके अलावा, फैंस ने हार्ट और दिल वाली आंखों वाले इमोजी शेयर किए हैं। कुछ फैंस ने अक्षरा के लुक की भी तारीफ की है। 

विज्ञापन

बीते दिनों, विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे अपनी फिल्म 'लाइगर' का प्रमोशन करने पटना पहुंचे थे। इसी दौरान अक्षरा ने विजय और अनन्या से मुलाकात की थी। इस मौके पर अक्षरा ने विजय के साथ मजेदार अंदाज में 'लाइगर' के गाने 'आफत' पर जमकर डांस किया था, जिसका वीडियो अक्षरा ने शेयर भी किया था। दोनों के इस वायरल वीडियो में अक्षरा और विजय की केमिस्ट्री भी कमाल लग रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed