Ladkiyon Ko Yun Na Pataya Karo: अक्षरा सिंह का नया गाना 'लड़कियों को यूं न पटाया करो' रिलीज, खूब सुना जा रहा म्यूजिक एलबम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी इंडस्ट्री के चाहने वालों की फेहरिस्त अब काफी लंबी हो गई है, लोगों को भोजपुरी फिल्में और म्यूजिक वीडियोज काफी पसंद आते हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर गायिका और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक नया गाना 'लड़कियों को यूं न पटाया करो' रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह गाना वायरल होने लगा है।
लड़कियों रिप्रसेंट करती आईं नजर
अक्षरा का गाया हुआ ये गाना एक रोमांटिक सॉन्ग है। फरवरी के महीने में रिलीज हुआ ये रोमांटिक सॉन्ग यंगस्टर्स को पसंद आ रहा है। इस गाने में अक्षरा एक बार फिर लड़कियों को रिप्रसेंट करती हुई नजर आ रही हैं। उनका यह गाना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
सबको पसंद आएगा ये गाना
गायिका ने अपने नए गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि "मेरा यह गाना सबको पसंद आएगा। इस गाने में एक उम्मीद है कि हर कोई अपने आप में खास होता है इसलिए किसी के साथ गलत नहीं करना चाहिए। इस गाने से मैं लोगों को यही संदेश देना चाहती हूं।" अक्षरा की पॉपुलैरिटी भोजपुरी इंडस्ट्री में लगातार बढ़ रही है।
जल्द आ सकती हैं बॉलीवुड में नजर
हाल ही में अक्षरा ने टिप्स के मालिक गिरीश कुमार और सारेगामा के सीएमडी विक्रम मेहरा के साथ मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में भी काम करती नजर आएंगी। अक्षरा बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा भी रह चुकी हैं।