कॉमेडी से लोगों को हंसाते-हंसाते लोट-पोट करने देने वाली कॉमेडी क्वीन भारती सिंह 3 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। भारती जब स्टेज पर होती हैं तो उनकी बातें सुनने के बाद किसी को भी अपनी हंसी रोकना बेहद मुश्किल होता है। आज अपना एक अलग मुकाम बना चुकीं भारती सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कई बार उन्हें बड़े से बड़े कलाकारों का मजाक बनाते हुए तक देखा जाता है, लेकिन एक बार उन्हें अपना एक मजाक भारी पड़ गया था और उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवा दी गई थी।
2 of 6
भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ थी जिसमें वह दाढ़ी और मूंछ को लेकर कमेंट करती नजर आईं थीं, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था, इसको लेकर काफा हंगामा हुआ था और कॉमेडियन के खिलाफ अमृतसर में सिख समुदाय के द्वारा प्रदर्शन तक किया गया था।
3 of 6
भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, भारती सिंह ने कहा था कि दाढ़ी-मूंछ क्यों चाहिए? दूध पानी के बाद दाढ़ी को मुंह में डाल दो तो सेवइयों का स्वाद आता है। मेरी सारी दोस्त जिनकी अभी शादी हुई है वो सारा दिन दाढ़ी से जुएं निकालने में व्यस्त रहती हैं।' बस इसी की बाद से उनका जमकर विरोध किया गया था।
मांग ली थी माफी
भारती सिंह ने इस सार मामले पर स्थिति भी स्पष्ट की थी और साथ ही माफी भी मांगी थी। कॉमेडियन ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि जो भी लोग वीडियो पर आपत्ति जता रहे हैं, वो इसे एक बार पूरा देखें मैंने किसी धर्म या जाति को लेकर कुछ नहीं कहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनका किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था और वह पंजाब का मना रखेंगी। इसके साथ ही भारती सिंह ने कहा था कि अगर किसी को मेरी बात का बुरा लगा हो तो बहन समझकर माफ कर देना।
5 of 6
भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
भारती सिंह ने भले ही माफी मांग ली थी, लेकिन ये मामला यहीं पर थमा बल्कि उनके ऊपर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीएस) की तरफ से इस मामले में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई थी। जिसके बाद कॉमेडियन भारती सिंह पर आईपीसी के सेक्शन 295 ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।