फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhagyashree daughter Avantika Dasani makes her debut in Bollywood with film U Shape ki Gully

Avantika Dasani: भाग्यश्री की बेटी अवंतिका की पहली फिल्म की शूटिंग शुरू, लखनऊ में साथ दिखेंगे विवान और जावेद

Wed, 03 May 2023 11:10 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 03 May 2023 11:10 PM IST
सार

भाग्यश्री की बेटी अवंतिका की पहली फिल्म 'यू शेप की गली' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। लखनऊ में विवान और जावेद साथ नजर आने वाले हैं। 
 

विज्ञापन
Bhagyashree daughter Avantika Dasani makes her debut in Bollywood with film U Shape ki Gully
यू शेप की गली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीती सदी के सुपरहिट सितारों की बेटियों के हिंदी फिल्मों में कदम रखने की कड़ी में एक नया नाम जुड़ा है फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से शोहरत का सातवां आसमान नापने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री की बेटी अवंतिका का। अवंतिका की पहली फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो गई है। महीने भर चलने वाली शूटिंग में ही पूरी फिल्म पूरी कर लेने की इसके मेकर्स की योजना है। अवंतिका की इस पहली फिल्म का नाम है, 'यू शेप की गली'। भाग्यश्री हाल ही में अपने बेटे अभिमन्यु और पति हिमालय के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं और जल्द ही उनकी एक फिल्म ‘छत्रपति’ भी रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

Bhagyashree daughter Avantika Dasani makes her debut in Bollywood with film U Shape ki Gully
अवंतिका दसानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'यू शेप की गली' से अवंतिका का डेब्यू 

फिल्म 'यू शेप की गली' एक रोमांटिक संगीतमय फिल्म बताई जा रही है जो एक सोशल ड्रामा कहानी है। फिल्म के निर्देशक हैं अविनाश दास जिन्होंने हाल ही में नेशनल अवार्ड विनर उषा जाधव के साथ अपनी एक फिल्म झारखंड में पूरी की है। 'यू शेप की गली' में अवंतिका के हीरो होंगे विवान शाह। उनके किरदार का नाम फिल्म में हरिया है और वहीं अवंतिका फिल्म में शबनम के किरदार में दिखेंगी। फिल्म में अभिनेता जावेद जाफरी की भी एक खास भूमिका बताई जा रही है।

Hashiye Ke Superstar 12: ‘जुबली’ ने बदल दी पंकज झा कश्यप की किस्मत, अररिया से आकर मायानगरी में बनाया मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhagyashree daughter Avantika Dasani makes her debut in Bollywood with film U Shape ki Gully
अवंतिका दसानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में होंगे ये भी सितारे 

अविनाश दास निर्देशित फिल्म 'यू शेप की गली' के बाकी सितारों में सुशांत सिंह, नमिता सिंह और इश्तियाक खान जैसे चर्चित कलाकार शामिल हैं। फिल्म का संगीत अमाल मलिक तैयार करने के काम में जुट गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed