फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhagyashree celebrates happy anniversary with husband Himalaya Dasani Growing up together still going strong

'मेरे प्यार साथ में जिंदगी...', 37वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर भाग्यश्री ने पति के लिए लिखा लव नोट; शेयर कीं फोटोज

Mon, 19 Jan 2026 02:05 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 19 Jan 2026 02:05 PM IST
सार

Happy Anniversary: भाग्यश्री और हिमालय की शादी की सालगिरह के आज पूरे 37 साल हो चुके हैं। इस अवसर पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात बताई है।

विज्ञापन
Bhagyashree celebrates happy anniversary with husband Himalaya Dasani Growing up together still going strong
भाग्यश्री और हिमालय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री और हिमालय की शादी की सालगिरह को आज (19 जनवरी) को पूरे 37 साल हो चुके हैं। इस मौके पर भाग्यश्री ने हिमालय के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने खुद को भाग्यशाली बताया है। 
विज्ञापन

भाग्यश्री का पोस्ट  
भाग्यश्री ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरों से लेकर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन शानदार तस्वीरों के साथ भाग्यश्री ने कैप्शन में लिखा, 'बचपन से साथ बड़े हुए हैं और आज भी हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है। 37 साल हो गए, और आगे भी ऐसे ही साथ रहेंगे।
हमने ढेर सारी यादें बनाई हैं। साथ हंसे, रोए, झगड़े किए और फिर मन भी मिलाया।' 

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)


विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की सालगिरह की दी बधाई
भाग्यश्री ने आगे लिखा, 'अपना घर बसाया, दो प्यारे बच्चे हैं, बहुत मेहनत की, दुनिया घूमी, जिंदगी के अच्छे-बुरे पल देखे, मुश्किलों का सामना किया और खुशियां भी बहुत मनाईं। अब हमें कोई नहीं रोक सकता। हम हमेशा साथ रहेंगे। तुम्हारे साथ पूरी जिंदगी बिताने का सौभाग्य मिला है... सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यार।'

विज्ञापन

कब हुई थी भाग्यश्री और हिमालय की शादी?
भाग्यश्री और हिमालय दासानी बॉलीवुड के एक चर्चित जोड़ो में से एक हैं, जिनकी प्रेम कहानी स्कूल के दिनों से शुरू हुई और 1989 में शादी के रूप में पूरी हुई। हिमायल से शादी के बाद भाग्यश्री ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लिया। भाग्यश्री और हिमायल के दो बच्चे हैं- बेटा अभिमन्यु दासानी और बेटी अवंतिका दासानी। उनकी शादी को आज पूरे 37 साल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने तस्वीरों के जरिए दिखाई अपनी जिंदगी की झलक, सबसे मुश्किल दौर को किया याद, लिखा- 'मैं टूट...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed