फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Beware Ranveer! Russell Brand can 'fall in love' with Deepika

दीपिका पादुकोण से शादी करना चाहता है ब्रिटेन का ये सितारा, मांग रहा है नंबर

Mon, 29 Jun 2015 05:59 PM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
Beware Ranveer! Russell Brand can 'fall in love' with Deepika

रणवीर सिंह को तगडी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। रणवीर को ये चुनौती फिल्मों में नहीं बल्कि निजी जिंदगी में मिलने वाली है। दरअसल एक शख्स दीपिका पादुकोण से शादी करने की बात कह रहे हैं और दीपिका का ये प्रशंसक कोई आम आदमी नहीं हैं।

विज्ञापन


दीपिका के दीवाने होने वाले ब्रिटेन के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता रसैल ब्रांड हैं। रसैल का कहना है कि उन्हें दीपिका पादुकोण से प्यार हो सकता है। सिर्फ इतने पर ही रसैल नहीं रुके, उन्होंने इसके लिए खुलेआम कोशिश करने का दम भरा है और मौका मिलने पर शादी करने का भी दावा किया है।
विज्ञापन


रसैल फिलहाल 'कॉमेडी सेंट्रल चकल फेस्टिवल' 2015 में हिस्सा लेने के लिए भारत में हैं। यहीं पर रसैल ब्रांड ने कहा कि उन्हें अपने भारत प्रवास के दौरान दीपिका पादुकोण से प्यार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'कई बॉलीवुड फिल्में मेरी शादी से ज्यादा चल जाती हैं'

Beware Ranveer! Russell Brand can 'fall in love' with Deepika

रसैल अपने मजाकिया लहजे के लिए मशहूर हैं। 40 साल के रसैल ब्रांड ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत पॉप स्टार केटी पेरी के साथ शादी पर टिप्पणी करते हुए की। रसैल और कैटी ने ने 2010 में राजस्थान में भव्य शादी की थी, लेकिन 14 महीने बाद ही उनका तलाक हो गया।

रसैल ब्रांड ने 'नमस्ते' के साथ अपनी प्रस्तुति शुरू की। उन्होने कहा, 'अगर आप मेरी शादी को एक प्रस्तुति ना माने तो मैंने पहले कभी भी भारत में प्रस्तुति नहीं दी और असल में कई बॉलीवुड फिल्में हैं, जो मेरी शादी से ज्यादा समय तक चलती हैं।'

रसैल ने कहा कि 'भारत में प्रवास के दौरान मुझे संभावित रूप से जिस इंसान से प्यार हो सकता है और जिससे मैं शादी कर सकता हूं, वह दीपिका पादुकोण हैं। वह लोकप्रिय हैं और खूबसूरत हैं।'

'किसी के पास दीपिका का नंबर है तो बताइए प्लीज'

Beware Ranveer! Russell Brand can 'fall in love' with Deepika

प्रस्तुति के दौरान रसैल ने दीपिका का नंबर भी मंच से ही मांगा। रसेल ब्रांड ने कहा कि, 'अगर किसी के पास उनका फोन नंबर है तो मुझे बताए, हम शाम के दौरान उन्हें फोन घुमा सकते हैं।' इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो सलमान और शाहरुख जैसा बनना चाहते हैं।

तीन बार भारत आ चुके ब्रिटेन के इस कॉमेडियन ने भारत के ट्रैफिक पर भी निशाना साधा। देश में यातायात की स्थिति पर मजाक करते हुए कहा कि भारत में लोग सड़क की तुलना में ऑडिटोरियम में ज्यादा सभ्य होते हैं।

उन्होंने कहा, 'आप लोग इतना हॉर्न बजाते हैं।  जैसे कि कोई आफत आ रही हो। आप सड़क की तुलना में किसी ऑडिटोरियम में बेहतर व्यवहार करते हैं।' ब्रांड रसैल 'कॉमेडी सेंट्रल चकल फेस्टिवल' के तहत बेंगलूर और मुंबई में कार्यक्रम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed