Madhabi Mukherjee: बंगाली अभिनेत्री माधबी मुखर्जी के स्वास्थ्य में हुआ सुधार, जल्द हो सकती हैं डिस्चार्ज
अभिनेत्री माधबी मुखर्जी को वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों के चलते अस्पातल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सामान्य कमजोरी थी और शरीर सही से काम नहीं कर रहा था। अब अस्पताल की ओर से एक बयान जारी कर बताया गया है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाली अभिनेत्री माधबी मुखर्जी की बीते दिनों तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अब अभिनेत्री की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी और बताया कि उनका इलाज अभी चल रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि 80 वर्षीय अभिनेत्री, जिन्होंने सत्यजीत रे की फिल्म 'चारुलता' में चारु का किरदार निभाकर प्रसिद्धि हासिल की स्थिति अब बेहतर है। वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि अभी उनके कुछ टेस्ट कराकर विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी। इसके बाद जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
अभिनेत्री को 29 अप्रैल को सामान्य कमजोरी के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, उन्हें एनीमिया और अनियंत्रित मधुमेह पहले से था। परिवार ने उस समय बताया था कि मुखर्जी का शरीर कुछ समय से सही से काम नहीं कर रहा था। इसी की जांच के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि माधबी मुखर्जी ने कोरोना महामारी में अपने काम से ब्रेक लिया था। वहीं, पिछले महीने उन्हें निर्देशक प्रमिता भौमिक की शॉर्ट फिल्म प्रभा की शूटिंग करते देखा गया था। वहीं, उन्हें फिल्म 'दीबरातरीर काब्या' में शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा वह कई बेहतरीन बंगाली फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।