{"_id":"60163a4d9089867009488819","slug":"bengali-actor-indrajit-deb-dies-at-73-due-to-cardiac-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज बंगाली अभिनेता इंद्रजीत देब का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिग्गज बंगाली अभिनेता इंद्रजीत देब का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Sun, 31 Jan 2021 11:59 AM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:59 AM IST
सार
- दिग्गज बंगाली अभिनेता इंद्रजीत देब का निधन।
- 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।
- कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ निधन।
विज्ञापन
इंद्रजीत देब
- फोटो : Twitter
विस्तार
बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता इंद्रजीत देब का निधन हो गया। इंद्रजीत को शनिवार को कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई। इंद्रजीत की उम्र 73 वर्ष थी। बीते साल ही अभिनेता इंद्रजीत की पत्नी का निधन हो गया था। जिसके बाद से इंद्रजीत अकेले ही रह रहे थे। इंद्रजीत और उनकी पत्नी की कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
इंद्रजीत लंबे समय से किडनी की बीमारी से भी पीड़ित थे। इसके अलावा वो कुछ और गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहे थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार को उनका कोलकाता के गोल पार्क स्थित आवास पर निधन हो गया।
विज्ञापन
চলে গেলেন ‘তেরো পার্বণ’-এ গোরার দাদা, প্রয়াত অভিনেতা ইন্দ্রজিৎ দেব - #Actor #IndrajitDeb passes away on Saturday, RIP ..🙏🙏 #Kolkata #Bengali #Cinema https://t.co/96Ovt9wJ6z
विज्ञापन विज्ञापन— lina chakraborty (@linachakrabort3) January 30, 2021
Veteran Bengali actor Indrajit Deb dies of cardiac arrest pic.twitter.com/tXjjjDh8jb
— iAmNajma (@najmaroy) January 31, 2021
इंद्रजीत देब ने बंगाली टीवी सीरियल 'तेरो परबोन' से करियर की शुरुआत की थी। इंद्रजीत देब के निधन पर दिग्गज एक्टर सुदीप्त चक्रवर्ती ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अपने बचपन के दोस्त और शानदार अभिनेता इंद्रजीत के निधन से वो काफी दुखी हैं।
पढ़ें: 10 साल छोटे बिजनेसमैन से प्रीति ने रचाई थी गुपचुप शादी, नेस वाडिया संग अफेयर भी रहा चर्चा में