फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran Bengali actor Dipankar De, 3 others join TMC in Kolkata

तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए मशहूर अभिनेता दिपांकर डे, पिछले साल ही रचाई थी 75 साल की उम्र में शादी

Fri, 05 Feb 2021 06:46 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 05 Feb 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Veteran Bengali actor Dipankar De, 3 others join TMC in Kolkata
दिपांकर डे - फोटो : Twitter

दिग्गज बंगाली अभिनेता दिंपाकर डे शुक्रवार को पार्टी नेता और साथी अभिनेता ब्रत्या बासु की उपस्थिती में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। दिपांकर टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत सत्यजीत रे की फिल्म 'सीमाबद्धा' से की थी। दिपांकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के मुखर समर्थक रहे हैं।

विज्ञापन


दिपांकर सत्यजीत रे द्वारा बनाई गई फिल्मों के एक मशहूर सितारे हैं जिनमें जन अरन्या, गणसूत्रा, शखा प्रोशखा और आगुंतक शामिल हैं। डे ने बहुत सी आर्ट और कमर्शियल फिल्मों में भी काम किया है। बंगाल इंडस्ट्री में वो एक जाना माना नाम हैं और अब वो राजनीति से भी जुड़ चुके हैं। टीएमसी में शामिल होने की बात पर दिपांकर ने कहा , 'मैं लंबे समय से तृणमूल समर्थक रहा हूं। हमारी मुख्यमंत्री ने मुझे बंगा विभूषण सम्मान दिया है। मैं तृणमूल के साथ बेईमानी नहीं कर सकता'।
विज्ञापन


बंगा भूषण और बंगा विभूषण पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्ति की सेवाओं का सम्मान करने के लिए स्थापित किए गए हैं। दिपांकर डे को पश्चिम बंगाल सरकार ने बंगा विभूषण से सम्मानित किया है। दिपांकर के अलावा टीवी अभिनेता भरत कौल और लवली मित्रा भी पार्टी में शामिल हो गए। क्लासिकल संगीतकार उस्ताद राशिद खान की बेटी शोएना खान जो खुद एक संगीतकार हैं वो भी पार्टी  में शामिल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिपांकर डे ने पिछले साल ही 75 वर्ष की उम्र में अभिनेत्री डोलन रॉय से विवाह किया है। इसके चलते वो काफी चर्चा में रहे। डोलन भी बंगाली फिल्म की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने पिछले साल 16 जनवरी को शादी की थी। दिपांकर और डोलन के रिश्ते की सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने कभी अपने रिश्ते को किसी से छिपाया नहीं। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे और फिर उन्होंने शादी कर ली। इनकी शादी में कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके अलावा फिल्म जगत के कुछ लोग भी इस शादी का हिस्सा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed