फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bejoy nambiar film taish starrer by harshvardhan rane

बिजॉय नांबियार की 'तैश' के लिए तैयार हर्षवर्धन राणे, अगले महीने से लंदन में शुरू होगी शूटिंग

Mon, 24 Jun 2019 07:50 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 24 Jun 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
bejoy nambiar film taish starrer by harshvardhan rane
Harshvardhan Rane - फोटो : file photo

तेलुगू फिल्म 'थकिता थकिता' से अभिनय की शुरुआत करने वाले 'सनम तेरी कसम' फेम हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपने खानपान पर काफी ध्यान दे रहे हैं। वजह ये है कि हर्षवर्धन जल्द ही अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर की फिल्म 'वजीर' के निर्देशक बिजॉय नांबियार निर्देशित फिल्म 'तैश' में काम करने वाले हैं। अपराध और बदले पर आधारित इस रिवेंज ड्रामा फिल्म में हर्षवर्धन के साथ अमित साध और 'पद्मावत', 'संजू' जैसी फिल्मों में उम्दा अभिनय कर चुके जिम सरभ मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से लंदन में शुरू होगी।

विज्ञापन

 
इस किरदार को निभाने के लिए हर्षवर्धन अपने फिटनेस पर खासा ध्यान दे रहे हैं। इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में ज्यादा न साझा करते हुए हर्षवर्धन कहते हैं, 'मैं साफ सुथरा खाना पसंद करता हूं। खाने को देखकर मेरे मन मे एक अजीब सी कल्पना आ जाती है कि मैं जैसा खाऊंगा वैसा ही दिखाई दूंगा। सफर के दौरान भी मैं घर से पैक किया हुआ खाना ही खाता हूं।'
विज्ञापन


फिल्म सनम तेरी कसम से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले हर्षवर्धन तेलुगू की 'थकिता थकिता', 'प्रेमा इश्क' 'कांधल' और 'अनामिका' जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं। पिछले साल फिल्म 'पलटन' में मेजर हरभजन सिंह के किरदार में नजर आए हर्षवर्धन तैश के अलावा चिरंजीवियों पर आधारित एक पौराणिक सीरीज में भी काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed