फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Beast: After Kuwait- Qatar the demand for banning the film beast arose in India MMK President M. H. Jawahirullah urges Tamil Nadu CM M. K. Stalin

Beast: कुवैत- कतर के बाद अब भारत में उठी फिल्म को बैन करने की मांग, एमएमके अध्यक्ष ने तमिलनाडु के सीएम से किया आग्रह

Sat, 16 Apr 2022 03:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 16 Apr 2022 03:20 PM IST
सार

फिल्म बीस्ट पर शुरू से ही धर्म विशेष को बदनाम करने का आरोप लगा था, जिसकी वजह से यह फिल्म पहले ही दो देशों में रिलीज होने से रोक दी गई।  इसी बीच अब भारत में भी फिल्म बीस्ट (हिंदी में रॉ) के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की गई है। 
 

विज्ञापन
Beast: After Kuwait- Qatar the demand for banning the film beast arose in India  MMK President M. H. Jawahirullah urges Tamil Nadu CM M. K. Stalin
बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार दलपति विजय की फिल्म 'बीस्ट' रिलीज से पहले ही विवादों में थी। फिल्म को जहां रिलीज से पहले ही कुवैत और कतर में बैन किया जा चुका है। वहीं, अब भारत में भी फिल्म को बैन करने की मांगी की जा रही है। दरअसल, फिल्म पर शुरू से ही धर्म विशेष को बदनाम करने का आरोप लगा था, जिसकी वजह से यह फिल्म पहले ही दो देशों में रिलीज होने से रोक दी गई।  इसी बीच अब भारत में भी फिल्म बीस्ट (हिंदी में रॉ) के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


इस सिलसिले में एमएमके अध्यक्ष एम.एच. जवाहिरुल्लाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन को एक पत्र भी लिखा है। जवाहिरुल्लाह ने पत्र लिखते हुए सीएम से निवेदन किया कि अभिनेता जोसेफ विजय की 'बीस्ट' पर प्रतिबंध लगाया क्योंकि यह पूरे मुस्लिम समुदाय को बदनाम कर रही है। कतर और कुवैत में फिल्म पर लगी रोक का उदाहरण देते हुए जवाहिरुल्लाह ने कहा, मुस्लिम समुदाय ने प्राकृतिक आपदा और कोरोना महामारी के दौरान समुदाय की सेवा की है, लेकिन 'बीस्ट' उन्हें नीचा दिखाती है। साथ ही राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने की संभावना रखती है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने पत्र में आगे कहा कि उनके मुताबिक, 'विश्वरूपम' और 'थुपक्की' जैसी फिल्मों ने मुस्लिम समुदाय को नीचा दिखाया है। ऐसे में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बीस्ट' ने एक बार फिर ऐसी फिल्म शैली को बढ़ावा दिया है। यह फिल्म सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है, जबकि इसका निर्देशन नेल्सन ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म एक रॉ एजेंट पर आधारित है, जिसमें साउथ अभिनेता दलपति विजय बतौर मुख्य कलाकार नजर आ रहे हैं। रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे अभिनेता विजय फिल्म में हाइजैक हुए मॉल को आतंकवादियों से बचाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर ने 100 करोड़ चार्ज किए हैं। विजय के साथ फिल्म अभिनेत्रा पूजा हेगड़े नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed