फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Be Fit: Arjun Kapoors new photo showed amazing body transformation shared this picture with six pack abs

Be Fit: अर्जुन कपूर का नई फोटो में दिखा गजब काया परिवर्तन, सिक्स पैक ऐब्स के साथ साझा की ये तस्वीर

Wed, 29 Sep 2021 05:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 29 Sep 2021 05:14 PM IST
सार

अर्जुन कहते हैं, “लोग उम्मीद करते हैं कि हम कलाकारों का शरीर सौष्ठव शानदार होना चाहिए। वे अभिनेताओं को उसी रूप में देखना चाहते हैं। मैं उनकी भावनाओं को समझता हूं। लेकिन वे उस संघर्ष को नहीं समझ पाए हैं जिससे मुझे गुजरना पड़ा है।

विज्ञापन
Be Fit: Arjun Kapoors new photo showed amazing body transformation shared this picture with six pack abs
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

किसी भी अभिनेता के लिए खान पान से जुड़े किसी उत्पाद की नुमाइंदगी करना आसान नहीं होता। इसके लिए कलाकार को खुद को काफी फिट रखना होता है। और, ये बात अभिनेता अर्जुन कपूर से बेहतर कौन जानता है। ऐसे में जब अर्जुन के पास देश के एक चर्चित ब्रांड के नए पेय पदार्थ का ब्रांड अंबेसडर बनने का प्रस्ताव आया तो उन्होंने हां करने से पहले कुछ समय लिया। और, इस समय का इस्तेमाल अर्जुन ने किया अपनी फिटनेस को और बेहतर बनाने में। कभी अपने थुलथुल शरीर के लिए दुनिया भर की बातें अर्जुन को सुनने को मिलती थीं और बुधवार को उन्हीं अर्जुन ने अपने सिक्स पैक ऐब्स के साथ अपने इस नए ब्रांड एडोर्समेंट का एलान किया।

विज्ञापन

 

Be Fit: Arjun Kapoors new photo showed amazing body transformation shared this picture with six pack abs
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश की दिग्गज कंपनी पारले एग्रो ने अभिनेता अर्जुन कपूर को फलों पर आधारित अपने एक उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। अर्जुन कहते हैं, "कभी कभी आपकी  शख्सियत और जिस ब्रांड के साथ आप तालमेल बिठाते हैं, वे बड़ी आसानी से एक साथ फिट हो जाते हैं। इस नए और रोमांचक सफऱ की शुरुआत का मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।” अर्जुन कपूर ने हाल के महीनों में अपने शरीर को फिटनेस के पैमाने पर पूरी तरह बदल दिया है। मोटापे को पूरी तरह घटाकर अर्जुन ने अपने शरीर को एक नया रूप दिया है और वह मानते हैं कि ये मुश्किल काम तो है पर असंभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Be Fit: Arjun Kapoors new photo showed amazing body transformation shared this picture with six pack abs
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अर्जुन कपूर कहते हैं, "बचपन में मैं सिर्फ मोटा ही नहीं था बल्कि यह मेरी सेहत के लिए एक बड़ी समस्या थी। इससे निकल पाना आसान नहीं था। लेकिन, अपने सहयोगियों की मदद से ये करने में मैं सफल रहा। इसके लिए मैंने हमेशा संघर्ष किया है। लोगों ने मेरे मोटापे को लेकर तमाम तरह की बातें की, इनका मुध पर गहरा असर भी हुआ। हम ऐसी दुनिया मे रहते हैं जहां लोग अपने हिसाब से लोगों की कद काठी का पैमाना बनाते हैं।”

विज्ञापन

Be Fit: Arjun Kapoors new photo showed amazing body transformation shared this picture with six pack abs
दादी के साथ अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी कलाकारों पर हमेशा फिट और सुंदर दिखने के दबाव की बात चलने पर अर्जुन कहते हैं, “लोग उम्मीद करते हैं कि हम कलाकारों का शरीर सौष्ठव शानदार होना चाहिए। वे अभिनेताओं को उसी रूप में देखना चाहते हैं। मैं उनकी भावनाओं को समझता हूं। लेकिन वे उस संघर्ष को नहीं समझ पाए हैं जिससे मुझे गुजरना पड़ा है। लेकिन मुझे इसका बुरा नहीं लगता, मुझे तो बस खुद को साबित करना है और मुझ पर यकीन रखने वाले सभी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed