फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Batti Gul Meter Chalu new song Dekhte Dekhte has been out

'देखते-देखते' ही शाहिद कपूर से जुदा हुईं श्रद्धा कपूर, चंद पलों में वायरल हो गया वीडियो

Tue, 21 Aug 2018 05:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
Batti Gul Meter Chalu new song Dekhte Dekhte has been out
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'गोल्ड-तांबा' और ट्रेलर रिलीज हुआ है। इन दोनों को ही दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच अब 'बत्ती गुल मीटर चालू' का दूसरा गाना भी रिलीज हो गया है। 
विज्ञापन


फिल्म के इस गाने का नाम 'देखते-देखते' है। यह गाना मशहूर गायक नुसरत फतेह अली खान की 'देखते-देखते' गजल का रीमेक है। फिल्म में इस गाने को मशहूर पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने अपनी बेहद खूबसूरत आवाज में गाया है। नुसरत फतेह अली खान के इस गाने को रोचक कोहली ने रीक्रिएट किया है। आतिफ असलम की आवाज में 'देखते-देखते' गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। इस गाने को कुछ ही घंटो में 1 लाख से भी ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। 
विज्ञापन

 

Batti Gul Meter Chalu new song Dekhte Dekhte has been out
बात करें 'देखते-देखते' गाने के वीडियो की तो इसमें शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर के बीच की नाराजगी को बेहद खूबसूरती से दिखाया है। गाने में यह दोनों एक-दूसरे के जुदा-जुदा से नजर आते हैं। बात करें फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की कहानी की तो यह उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी और बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म है।

इसकी कहानी शाहिद कपूर का दोस्त पर आधारित है जो फिल्म में बिजली कटौती के चलते आत्महत्या कर लेता है। फिल्म में शाहिद और श्रद्धा कपूर के अलावा यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed