34वें हफ्ते की TRP रिपोर्ट आई सामने, जानिए कौनसे टीवी शो और हिंदी फिल्मी चैनल ने मारी बाजी
कोरोना काल में एक तरफ जहां पुराने टीवी शोज का प्रसारण किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर काफी हद तक नए कार्यक्रमों का भी प्रसारण शुरू हो गया है। वहीं दर्शक भी दोनों ही तरह के कार्यक्रमों को प्यार दे रहे हैं। हर हफ्ते टीआरपी की लिस्ट सामने आती है, जिससे पता लगता है कि कौनसे कार्यक्रम को जनता से सबसे अधिक प्यार दिया। ऐसे में साल के 34वें हफ्ते यानी 22 अगस्त से 28 अगस्त 2020 की जो टीआरपी ब्रॉडकास्टर आडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने जारी की है, उसके मुताबित आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौनसे टीवी शो और फिल्मी चैनल ने बाजी मारी है।
देखें पूरी लिस्ट:
- कुंडली भाग्य (जी टीवी)
- श्री कृष्णा (दूरदर्शन)
- अनुपमा (स्टार प्लस)
- रामायण (दंगल)
- कुमकुम भाग्य (जी टीवी)
वहीं बात टीवी शोज के अलावा हिंदी फिल्मों के चैनल की करें तो उसकी लिस्ट कुछ इस प्रकार है:
1. सोनी मैक्स
2. जी सिनेमा
3. जी अनमोल सिनेमा
4. धिंचक चैनल
5. स्टार गोल्ड
वो हिंदी फिल्में जो पेड और सारे फ्री चैनलों को मिलाकर टॉप पांच में रहीं:
1.बाहुबली 2: द कनक्लूजन’
2. हम साथ साथ हैं
3. पीके
4. दिल बेचारा
5. गीता गोविंदा