फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bangladeshi actress Humaira Himu passed away Mysteriously At age of 37 police files case

दुखद: बांग्लादेशी अभिनेत्री हुमैरा हिमू का निधन, 37 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 04 Nov 2023 02:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 04 Nov 2023 02:32 PM IST
सार

बांग्लादेशी अभिनेत्री हुमैरा हिमू का निधन हो गया है। उन्होंने 37 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Bangladeshi actress Humaira Himu passed away Mysteriously At age of 37 police files case
बांग्लादेशी अभिनेत्री हुमैरा हिमू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेशी अभिनेत्री हुमैरा हिमू का निधन हो गया है। उन्होंने 37 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 2 नवंबर को उत्तरा आधुनिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत बांग्लादेश की राजधानी धाका के उत्तरा आधुनिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया था, वहां पहुंच डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने अभिनेत्री गर्दन पर हल्का सा निशान देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उसके साथ आया एक दोस्त पुलिस के आने से पहले अस्पताल छोड़ चुका था और वे फिलहाल उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। कथित तौर पर अभिनेत्री की मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम जांच की जाएगी।
विज्ञापन

Rishab Shetty: पायरेसी पर ऋषभ शेट्टी ने जताई चिंता, सरकार के इस कदम को दिया समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को अभिनेत्री के दोस्त की तलाश
इस मामले में पुलिस ने दावा किया है कि दो नवंबर की दोपहर को अपने बॉयफ्रेंड के साथ बहस के बाद हुमैरा हिमू ने आत्महत्या की कोशिश की होगी। पुलिस को यह भी संदेह है कि डॉक्टरों के जरिए आधिकारिक तौर पर उनकी मौत की घोषणा करने से पहले ही वह व्यक्ति घटना स्थल से भाग गया था। हुमैरा हिमू की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम परीक्षा के बाद साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हुमैरा के कई करीबी रिश्तेदार नहीं थे और पुलिस उसकी चाची और चचेरे भाई के संपर्क में थी।
Aashiqui 3: 'आशिकी 3' का एलान कर पछता रहे हैं मुकेश भट्ट, फिल्म से जुड़ी उड़ती अफवाहों से आ गए हैं तंग

हुमैरा का करियर
हुमैरा हिमु ने प्रदर्शन कला की दुनिया में अपनी यात्रा तब शुरू की जब उन्होंने 2005 में धाका के नागोरिक नटांगन अनअसेम्बल के साथ काम करना शुरू किया। उनका छोटे पर्दे पर डेब्यू 2006 में 'चायबिथि' से हुआ। इन वर्षों में उन्होंने 'डीबी,' 'संघट,' 'चेयरमैन बारी,' 'बाटीघोर,' और 'शोनेना शी शोनेना' सहित कई नाटकों में टेलीविजन स्क्रीन की शोभा बढ़ाई। इन सबके अलावा, वह 2011 में मोर्शेदुल इस्लाम द्वारा निर्देशित फिल्म 'अमर बंधु राशेद' में भी दिखाई दीं।
Abhishek Banerjee: अभिषेक ने साझा किया 'अपूर्वा' में काम करने का अनुभव, बोले- रोल से बहार निकलना था मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed