फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aashiqui 3 Mukesh Bhatt regrets announcing the Kartik Aaryan starrer this early Know the Reason Behind this

Aashiqui 3: 'आशिकी 3' का एलान कर पछता रहे हैं मुकेश भट्ट, फिल्म से जुड़ी उड़ती अफवाहों से आ गए हैं तंग

Sat, 04 Nov 2023 02:06 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 04 Nov 2023 02:06 PM IST
सार

कार्तिक के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब मुकेश भट्ट को कार्तिक आर्यन की इस फिल्म की इतनी जल्दी घोषणा करने का अफसोस है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामले क्या है।

विज्ञापन
Aashiqui 3 Mukesh Bhatt regrets announcing the Kartik Aaryan starrer this early Know the Reason Behind this
मुकेश भट्ट और आशिकी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों निर्देशक कबीर खान की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग को लेकर बिजी हैं। इसके अलावा एक्टर अपनी फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कार्तिक के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब मुकेश भट्ट को कार्तिक आर्यन की इस फिल्म की इतनी जल्दी घोषणा करने का अफसोस है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामले क्या है।
विज्ञापन


 'आशिकी 3' फिल्म की घोषणा कर पछता रहे हैं मुकेश भट्ट
गौरतलब है कि जब से 'आशिकी 3' फिल्म की घोषणा हुई है, तब से सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर तमाम अफवाहें सुनने को मिल रहे हैं। इन अफवाहों के पीछे का सच बताने के लिए मेकर्स को सामने आना पड़ रहा है। अब इन परिस्थितियों का सामना करने के बाद निर्माता मुकेश भट्ट ने अपने फैसले पर अफसोस जताया है और कहा है कि उन्हें इतनी जल्दी फिल्म की घोषणा नहीं करनी चाहिए थी।
विज्ञापन


Dunki: #AskSrk में प्रशंसकों के सवालों के जवाब कौन देता है? फैन के इस सवाल का शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन



 फिल्म से जुड़ी उड़ती अफवाहों से आ गए हैं तंग
हाल ही में, एक इंटरव्यू में मुकेश ने कहा, ''हमें इतनी जल्दी फिल्म की घोषणा नहीं करनी चाहिए थी। आए दिन फिल्म या उसकी कास्टिंग को लेकर अटकलें लगती रहती हैं। मैं कहीं से भी आ रही इन कहानियों से थक गया हूं।' मुकेश ने आगे कहा कहा कि अनुराग बसु, जो फिल्म के निर्देशक हैं, अभी अन्य परियोजनाओं में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि एक बार स्क्रिप्ट फाइनल हो जाए तो वह देखेंगे कि क्या वे इस पर आगे बढ़ सकते हैं।
 

Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा ने बताईं आमिर खान और SRK की खूबियां, 'जवान' के दौरान शाहरुख ने दी थी यह सीख


आशिकी सीक्वल रहे थे हिट
बता दें कि पहली 'आशिकी' का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था और इसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने अभिनय किया था। साल 1990 में रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया था। इसके बाद 'आशिकी 2' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थीं। यह सीक्वल भी फैंस के बीच काफी हिट रही थी। 'आशिकी 2' के साउंडट्रैक को भी खूब सराहा गया। अब दर्शक 'आशिकी 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed