फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bangladesh Actor Shakib Khan sued by rickshaw driver over mobile number misuse

इस फिल्म स्टार पर रिक्शा ड्राइवर ने करवाई FIR, मांगा 39 लाख हर्जाना

Fri, 03 Nov 2017 11:18 AM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Fri, 03 Nov 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh Actor Shakib Khan sued by rickshaw driver over mobile number misuse

बांग्लादेश में एक रिक्शा चालक ने देश के नामी फिल्म स्टार पर मुकदमा किया है। दरअसल, अभिनेता शाकिब खान ने अपनी एक फिल्म में रिक्शा चालक इजाजुल मियां के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया था। फिल्म में फोन नंबर के इस्तेमाल के बाद से ही शाकिब खान की महिला प्रशंसकों के फोन इजाजुल मियां के नंबर पर आने लगे।

विज्ञापन


इजाजुल ने कहा, 'फिल्म में मेरे नंबर के इस्तेमाल के बाद मेरा जीना मुश्किल हो गया है।' वो अब फिल्म स्टार से करीब 39 लाख रुपए के हर्जाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस घटना की वजह से उनका विवाहित जीवन भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


इजाजुल को पांच दिनों के भीतर करीब पांच सौ महिलाओं ने फोन किया। रिक्शा चालक के इस दावे पर फिल्म स्टार ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

शाकिब खान बांग्लादेश के मशहूर और कामयाब अभिनेता हैं

Bangladesh Actor Shakib Khan sued by rickshaw driver over mobile number misuse

शाकिब खान बांग्लादेश के मशहूर और कामयाब अभिनेता है, जिन्होंने कई अवॉर्ड जीते हैं। रिक्शा चालक इजाजुल के नंबर का इस्तेमाल उनकी जून में रिलीज हुई राजनीति नाम की फिल्म में हुआ था। इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक भी शाकिब खान ही थे।

फिल्म के एक सीन में खान अपनी गर्लफ्रैंड को इजाजुल का नंबर बताते हुए दिख रहे हैं। रिक्शा चालक ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, 'हर दिन मुझे सैकड़ों कॉल आने लगे। अधिकतर फोन शाकिब खान की महिला फैन्स के थे। वो फोन पर कहतीं कि हैलो शाकिब, मैं आपकी फैन हूं। क्या मैं आपसे दो मिनट बात कर सकती हूं।'

विज्ञापन

Bangladesh Actor Shakib Khan sued by rickshaw driver over mobile number misuse
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Afp

रिक्शा चालक का कहना है कि वो अपना नंबर भी नहीं बदल सकता था क्योंकि इसी नंबर पर उसके ग्राहकों के फोन आते थे। और नंबर बदलने पर उसकी आय पर असर पड़ सकता था।

इजाजुल की हाल ही में शादी हुई थी और इस पर भी इस घटना का असर पड़ रहा था, 'जब ये कॉल आने लगे तो मेरी पत्नी को लगा कि मेरा कोई अफेयर चल रहा है।'

शुरुआत में अदालत भी इस मुकदमे की सुनवाई करने में झिझक रही थी, लेकिन जब इजाजुल के वकीलों ने उसकी परेशानियों के सबूत दिए तो मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मुकदमे की अगली सुनवाई 18 दिसंबर की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed