फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Balraj Sahni Death Anniversary: The actor who used to come from jail to shoot became the first natural actor of Hindi cinema

Balraj Sahni Birth Anniversary: जेल से शूटिंग करने आते थे बलराज साहनी, कहलाए हिंदी सिनेमा के पहले नेचुरल अभिनेता

Sun, 01 May 2022 10:12 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 01 May 2022 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार
बलराज साहनी का असली नाम युद्धिष्ठिर साहनी है। उनका जन्म एक मई 1913 को ब्रिटिश इंडिया के रावलपिंडी में हुआ था। अभिनेता ने उस दौर में लाहौर यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य से परास्नातक किया था।
loader
Balraj Sahni Death Anniversary: The actor who used to come from jail to shoot became the first natural actor of Hindi cinema
balraj sahni - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता बलराज साहनी अपने दमदार अभिनय और बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी के लिए याद किए जाते हैं। बलराज साहनी इंडस्ट्री के बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं। उनका असली नाम युद्धिष्ठिर साहनी है। बलराज साहनी का जन्म एक मई 1913 को ब्रिटिश इंडिया के रावलपिंडी में हुआ था। उस दौर में उन्होंने लाहौर विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक किया था। 13 अप्रैल 1973 को दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता का निधन हो गया। बलराज साहनी के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...

balraj sahni
balraj sahni - फोटो : social media

अपने किरदारों को जीवंत बनाने के लिए बलराज साहनी किसी भी किरदार को निभाने से पहले उसे असल में जीते थे। ऐसा ही एक वाकया उनके जेल जाने से भी जुड़ा हुआ है। दरअसल, दिलीप कुमार के कहने पर के. आसिफ ने बलराज को फिल्म हलचल में जेलर बनाया। अपने इस किरदार को असल बनाने के लिए बलराज साहनी आसिफ के साथ आर्थर रोड जेल पहुंचे और जेल के अंदर का रहन-सहन समझा।

बलराज साहनी
बलराज साहनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कौन जानता था कि फिल्म के किरदार को रील लाइफ में जीने वाले बलराज साहनी को असल जिंदगी में भी जेल जाना होगा। अभिनेता को एक दिन खबर मिली कि परेल से कम्युनिस्ट पार्टी का जुलूस निकलने वाला है। बस फिर क्या था, वामपंथी विचारधारा के समर्थक बलराज अपनी पत्नी के साथ उस जुलूस में शामिल हो गए। लेकिन इसी बीच हिंसा शुरू हो गई। कई लोगों के साथ बलराज साहनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

बलराज साहनी
बलराज साहनी - फोटो : डेमो

जेल में कैद बलराज को एक दिन जेलर ने बुलाया और कहा कि उन्हें कहीं देखा है। उस वक्त के. आसिफ भी वहीं बैठे थे। के. आसिफ के कहने पर जेलर ने उन्हें जेल में रहकर शूटिंग करने की इजाजत दी थी। अभिनेता सुबह शूटिंग पर जाते और शाम को वापस जेल लौट आते थे। उन्होंने करीब तीन महीने तक जेल में रहकर फिल्म हलचल की शूटिंग की थी। 

balraj sahni and neetu singh
balraj sahni and neetu singh - फोटो : youtube

फिल्मों के अलावा बलराज साहनी सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय रहे। 1938 में उन्होंने महात्मा गांधी के साथ मिलकर काम किया। इसके बाद वह बीबीसी लंदन हिंदी में काम करने के लिए इंग्लैंड चले गए। बलराज साहनी को शुरू से ही अभिनय का शौक था, इसलिए उन्होंने इंडियन पीपल थियेटर भी ज्वाइन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed