फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bajrangi bhaijan's song will release with dil dhadakne do

जानिए कहां रिलीज होगा 'बजरंगी भाईजान' का पहला गाना

Wed, 03 Jun 2015 11:00 AM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
bajrangi bhaijan's song will release with dil dhadakne do

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का पहला गाना जोया अख्तर निर्देशित 'दिल धड़कने दो' फिल्म के साथ पांच जून को रिलीज होगा।

विज्ञापन


सलमान की 'बजरंगी भाईजान' का टीजर 28 मई को रिलीज हुआ। फिल्म के टीजर को पहले ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल चुकी है, अभी तक यह टीजर 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन


पहला गाना 'ले ले ले' दर्शकों को और रोमांचित कर सकता है।

रोमांचित करेगा ये गाना

bajrangi bhaijan's song will release with dil dhadakne do

'बजरंगी भाईजान' के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया, "यह बहुत ही बेहतरीन गाना है। चूंकि 'दिल धड़कने दो' एक बड़ी फिल्म है, इसलिए हमने गाना इसके साथ रिलीज करने का फैसला किया।"

'बजरंगी भाईजान' का संगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है। फिल्म में करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अली कुली मिर्जा और दीप्ति नवल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म इस साल ईद के आसपास रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed