फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bajrangi Bhaijaan sequel Nawazuddin Siddiqui talks about salman khan movie second part not been approached yet

Nawazuddin Siddiqui: 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल में चांद नवाब की भूमिका दोहराएंगे नवाज! अभिनेता ने किया खुलासा

Wed, 17 May 2023 10:05 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 17 May 2023 10:05 AM IST
सार

सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म में रिपोर्टर चांद नवाब की भूमिका निभाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इसके बारे में बात की है।

विज्ञापन
Bajrangi Bhaijaan sequel Nawazuddin Siddiqui talks about salman khan movie second part not been approached yet
बजरंगी भाईजान में दिखेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी! - फोटो : social media

विस्तार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में वह मुकाम हासिल किया है, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाने में मदद की है। अपने शानदार अभिनय से किरदारों में जान फूंकने वाले नवाज अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं और इस समय अभिनेता लगातार बॉलीवुड को लेकर खुलासे कर रहे हैं। जहां बीते दिनों नवाजुद्दीन ने बड़ी फिल्मों और बड़े स्टार्स पर तंज कसा था, वहीं अब अभिनेता ने एक इंटरव्यू में सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि क्या है नवाजुद्दीन ने फिल्म को लेकर क्या साझा किया है..  

विज्ञापन

Bajrangi Bhaijaan sequel Nawazuddin Siddiqui talks about salman khan movie second part not been approached yet
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी ने दर्शकों के दिलों को कुछ इस तरह से छू लिया था कि फिल्म की रिलीज के बाद से ही फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद इस समय सीक्वल की कहानी पर काम कर रहे हैं। 'बजरंगी भाईजान' के इस सीक्वल का नाम कथित तौर पर 'पवन पुत्र भाईजान' रखा गया है। हाल ही में, फिल्म में रिपोर्टर चांद नवाब की भूमिका निभाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इसके बारे में बात की है।
Alia Bhatt: इवेंट में खाली बैग ले जाने पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, गुस्साए नेटिजन्स ने दी तरह-तरह की नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन

Bajrangi Bhaijaan sequel Nawazuddin Siddiqui talks about salman khan movie second part not been approached yet
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जब पूछा गया कि क्या वह 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल में काम करते दिखाई देंगे। तो अभिनेता ने कहा कि, 'सीक्वल में उनकी भूमिका को फिर से निभाने के लिए उनसे अभी तक संपर्क नहीं किया गया है। अगर उनके पास प्रस्ताव आता है, तो वह निश्चित रूप से उस पर विचार करेंगे। लेकिन वह फिल्म में दोबारा नजर आएंगे या नहीं वह उनकी भूमिका पर निर्भर करता है।' फिल्म में नवाजुद्दीन को चांद नवाब की भूमिका में देखा गया था, जो एक पाकिस्तानी रिपोर्टर है। वह मुन्नी को उसकी मां से मिलाने में बजरंगी की मदद करने के लिए हरदम तैयार रहता है। कहा जाता है कि यह किरदार पाकिस्तान के एक रियल लाइफ रिपोर्टर पर आधारित था।

विज्ञापन

Bajrangi Bhaijaan sequel Nawazuddin Siddiqui talks about salman khan movie second part not been approached yet
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने अपने अब तक के करियर के बारे में खुलकर बात की और कहा कि उनके मुताबिक, 'इस इंडस्ट्री में लीड और साइड रोल के बीच फर्क मायने रखता है। यूरोप या हॉलीवुड में, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन यहां सहायक अभिनेताओं को गौण भूमिकाएं दी जाती हैं।' नवाज ने कहा कि वह अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं और वह इसे दोहराना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह केवल मुख्य भूमिकाएं ही करेंगे, भले ही उन्हें फिल्म में खुद पैसा लगाना पड़े।
Priyanka Chopra: रिजेक्शन के चलते एक्टिंग छोड़ना चाहती थीं 'देसी गर्ल', प्रियंका को फिर याद आए दर्द भरे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed