{"_id":"5bb5c022867a554f12538caa","slug":"bahubali-new-look-will-come-in-front-clean-shave-romance-with-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली का नया लुक आया सामने, क्लीन शेव में करेंगे हीरोइन के साथ रोमांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाहुबली का नया लुक आया सामने, क्लीन शेव में करेंगे हीरोइन के साथ रोमांस
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
Bahubali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'बाहुबली' के सुपरस्टार प्रभास का इन दिनों नया लुक सामने आया हैं जिसमें वह क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं। इनका नया लुक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान दिखा। हाल ही में प्रभास ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'साहो' की शूटिंग खत्म की हैं, जिसके बाद अब प्रभास एक रोमांटिक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रभास का लुक क्लीन शेव होगा। इनके साथ इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी तो वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर हैं राधा कृष्णा।
विज्ञापन
बता दें प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'साहो' में बॉलीवुड़ के कई सितारे अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे। श्रद्धा कपूर, जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे , मंदिरा बेदी 'साहो' फिल्म का हिस्सा बनेंगे। खबर है कि इस फिल्म में प्रभास दुनिया की सबसे बड़ा इमारत बुर्ज खलीफा पर स्टंट करते नजर आएंगे। वैसे फिल्म 'बाहुबली' से लोग इनके स्टंट के दीवाने हुए थे।
विज्ञापन
फिलहाल प्रभास अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग इटली में कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ हैं। फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 में एक्टिंग देखने के बाद लोग प्रभास के दीवाने हुए थे। इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा की रिकोर्ड तोड़ कमाई की थी।
विज्ञापन