{"_id":"5bc75d14bdec22233165d0ad","slug":"bahl-moves-hc-with-defamation-suit-against-kashyap-and-motwane","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास बहल ने अनुराग-विक्रमादित्य पर ठोका मानहानि का मुकदमा, पहले ही दे चुके थे धमकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विकास बहल ने अनुराग-विक्रमादित्य पर ठोका मानहानि का मुकदमा, पहले ही दे चुके थे धमकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
aurag kashyap and vikas bahl
#MeToo कैंपेन के तहत नपे फिल्म 'क्वीन' के डायरेक्टर विकास बहल ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है और 10 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है। तीनों फैंटम फिल्म पोडक्शन हाउस के पार्टनर थे। विकास पर उनके प्रोडक्शन हाउस की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
बहल ने बॉम्बे हाईकोर्ट से मामला पूरी तरह से सामने तक अनुराग और मोटवानी के शब्दों पर लगाम लगाने की गुजारिश की है। बता दें कि अनुराग और मोटवानी सोशल मीडिया पर लगातार विकास के खिलाफ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
Director #VikasBahl files a defamation suit in Bombay HC against Anurag Kashyap, Vikramaditya Motwane and others seeking directions for them to take back their statements, tweets and articles against him. Bahl also seeks total compensation of Rs 10 crores from the respondents. pic.twitter.com/fYjh85jPzR
— ANI (@ANI) October 18, 2018
विज्ञापन
विकास ने मंगलवार को अनुराग और मोटवानी पर यह कहते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था कि वे दोनों बिना किसी आधार के उन पर आरोप लगा रहे हैं जिसकी वजह से उनकी साख पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
विकास ने अपने दोनों पूर्व पार्टनर को अवसरवादी बताया जो नीचा दिखाने के लिए उनके खिलाफ यह मुहिम चला रहे हैं। विकास ने दोनों को ही फैंटम फिल्म प्रोडक्शन हाउस के डूबने का कारण बताया। बता दें कि प्रोडक्शन हाउस को तीनों ने साल 2011 में स्थापित किया था। लेकिन विकास पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आते ही अनुराग और मोटवानी ने विकास से किनारा कर लिया।
फैंटम फिल्म बैनर के तहत फिल्म 'हंसी तो फंसी', 'लुटेरा' और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'क्वीन' का निर्देशन किया गया था। बता दें कि महिला ने विकास पर गोवा में फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के एक प्रमोशनल टूर के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
इससे पहले विकास ने अनुराग और मोटवानी के खिलाफ एक कानूनी नोटिस जारी कर धमकी भी दी थी कि अगर दोनों ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ अनाप-शनाप लिखा तो वह उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवा देंगे।