फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bade Miyan Chote Miyan: Akshay Kumar Tiger Shroff shared  Movie release date on their social media handle

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय ने किया बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज डेट का खुलासा! टाइगर के साथ साझा की फोटो

Wed, 10 Jan 2024 02:17 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 10 Jan 2024 02:17 PM IST
सार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की यह पोस्ट साझा होने के तुरंत बाद ही इंटरनेट पर वायरल हो रही है। दर्शक पोस्ट के नीचे आकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'अब सिर्फ तीन महीने का इंतजार', दूसरे ने लिखा है, 'काउंटडाउन शुरू.....'।
 

विज्ञापन
Bade Miyan Chote Miyan: Akshay Kumar Tiger Shroff shared  Movie release date on their social media handle
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की जब से घोषणा हुई, तब से ही दर्शकों के दिल की धड़कनें तेज हो गई थीं। अक्षय और टाइगर को एक साथ बड़े पर्दे पर एक्शन करते देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। निर्देशक अली अब्बास जफर की इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कब से कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन आज अक्षय कुमार ने इस सस्पेंस से पर्दा उठाया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल से उन्होंने 'बड़े मियां छोटे मियां' के रिलीज डेट की घोषणा की है। 
विज्ञापन


अक्षय और टाइगर की पोस्ट हो रही वायरल 
'बड़े मियां छोटे मियां' के दोनों हीरो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर को साझा की है। उस तस्वीर में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों ही बेहद स्टाइलिश अंदाज में एक हेलीकाप्टर के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। जहां अक्षय ने फुल-स्लीव्स की टीशर्ट पहन रखी है, वहीं टाइगर अपने बाइसेप्स को दिखाते नजर आ रहे हैं। अपनी फोटो के साथ दोनों सितारों ने कैप्शन में लिखा है, 'बड़े और छोटे से मिलने का समय हो गया है और कम, अब बस तीन महीने हैं बाकि।' अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की यह पोस्ट साझा होने के तुरंत बाद ही इंटरनेट पर वायरल हो रही है। दर्शक पोस्ट के नीचे आकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'अब सिर्फ तीन महीने का इंतजार', दूसरे ने लिखा है, 'काउंटडाउन शुरू.....'।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन


ईद के मौके पर होगी रिलीज 
अक्सर दीवाली, ईद और क्रिसमस के मौकों पर बड़े स्टार्स अपनी फिल्मों को रिलीज करते हैं। कई बार सलमान खान ईद पर अपनी फिल्में रिलीज कर चुके हैं, वहीं इस बार अक्षय और टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात की खबर दी है कि 'बड़े मियां छोटे मियां' अप्रैल 2024 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। 

Bigg Boss 17: बेटी के ससुराल वालों की तारीफ करती नजर आईं अंकिता लोखंडे की मां, बोलीं- वे बहुत अच्छे लोग हैं



'बड़े मियां छोटे मियां' में क्या होगा खास 
ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। इस सितारों के अलावा इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed