Vaibhav Arushi: बड़े मियां छोटे मियां के कास्टिंग डायरेक्टर ने रचाई शादी, कार्तिक की इस हीरोइन को बनाया दुल्हन
कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की 'लव आज कल' में अहम भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री आरुषि शर्मा ने शादी कर ली है। कास्टिंग डायरेक्टर वैभव विशांत के साथ उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की 'लव आज कल' में अहम भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री आरुषि शर्मा ने शादी कर ली है। कास्टिंग डायरेक्टर वैभव विशांत के साथ उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कार्यक्रम की कुछ झलकियां जोड़े की एक दोस्त के जरिए साझा की गईं। एक फोटो में दोनों शादी की रस्मों में हिस्सा लेते हुए एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं।
18 अप्रैल को हुई शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरुषि शर्मा और वैभव विशांत की शादी 18 अप्रैल को हुई थी। अपने विशेष दिन के लिए, आरुषि ने पेस्टल रंग का भारी लहंगा पहना था, जबकि वैभव मैचिंग पगड़ी और सफेद शेरवानी में आकर्षक लग रहे थे। शादी की खूबसूरत तस्वीरें वायरल होते ही कपल के लिए बधाइयों का तांता लग गया है। सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को जीवन के अगले पड़ाव में कदम रखने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Priyanka Chopra: 20 मिलियन डॉलर की हवेली में वापस लौटेंगे प्रियंका-निक, अपडेट ने बढ़ाई सोशल मीडिया की हलचल
View this post on Instagram
आरुषि शर्मा का करियर
आरुषि शर्मा की बात करें तो उन्होंने साल 2015 में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' में एक छोटी भूमिका निभाकर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। हालांकि, 'लव आज कल' (2020) में कार्तिक आर्यन के किरदार रघु सिंह की पूर्व प्रेमिका लीना गुप्ता की भूमिका ने उन्हें पहचान और प्रसिद्धि दिलाई। तब से, उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जारी रखा है। आरुषि को साल 2022 में नेटफ्लिक्स ड्रामा फिल्म 'जादूगर' और 2023 में सीरीज 'काला पानी' में देखा गया।
Welcome 3: वेलकम टू द जंगल में हंसी का तड़का लगाएंगे ये नए सितारे, फिल्म में जैकी के साथ इस कलाकार की एंट्री!
वैभव विशांत का करियर
दूसरी ओर, वैभव विशांत एक प्रसिद्ध कास्टिंग डायरेक्टर हैं, जिनके पास एक उल्लेखनीय पोर्टफोलियो है जिसमें 50 से अधिक प्रमुख फीचर फिल्में और वेब सीरीज शामिल हैं। उनके कुछ कामों में 'हैदर', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'पीके', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'बदलापुर' शामिल हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज 'काला पानी' का भी निर्देशन किया, जिसमें आरुषि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।