फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Badass Ravi kumar release date out super dance prabhu deva to play villain rol against himes reshammiya

Badass Ravikumar Release Date: रवि कुमार बन हिमेश बिग स्क्रीन पर मचाएंगे गदर, विलेन बनकर खड़ा होगा ये सुपरडांसर

Fri, 22 Sep 2023 01:34 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 22 Sep 2023 01:34 PM IST
सार

हिमेश रेशमिया की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म बैडएस रवि कुमार की रिलीज डेट सामने आ गई है।

विज्ञापन
Badass Ravi kumar release date out super dance prabhu deva to play villain rol against himes reshammiya
बैडएस रवि कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमेश रेशमिया ने बॉलीवुड में सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में बहुत नाम कमाया है वह अब तक कई फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं। पिछले वर्ष उन्होंने वादा किया था कि वह अपने प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज देंगे। अपने वादे को पूरा करते हुए उन्होंने अपनी नई फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' का टीजर रिलीज हुआ था। हालांकि इस टीजर को फैंस की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब 'बैडएस रवि कुमार' की रिलीज डेट अनाउंस हुई है। बॉलीवुड एक फिल्म समीक्षक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'बैडएस रवि कुमार' की रिलीज डेट को लेकर जानकारी साझा की है। वहीं, हिमेश रेशमिया की आने वाली फिल्म बैडएस रवि कुमार अगले साल 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब हिमेश किसी फिल्म में बतौर एक्टर काम कर रहे हैं। इससे पहले वह 'हैप्पी हार्डी और हीर' में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से पहले वह 'तेरा सुरूर', 'द एक्सपोज' और 'खिलाड़ी 786' में नजर आ चुके हैं। गौरतलब है कि म्यूजिक इंडस्ट्री में शोहरत पाने के बाद हिमेश ने साल 2007 में एक्टिंग की दुनिया में आने का फैसला किया था। फिल्म का नाम 'आपका का सुरूर' था। इस फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आए थे, लेकिन उनकी एक्टिंग लोगों पर जादू चलाने में नाकाम रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'जाने जां' की रिलीज के बाद जयदीप अहलावत ने करीना को लेकर किया यह खुलासा, जानें क्या बोले अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed