फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaane Jaan actors Jaideep Ahlawat and Vijay Varma spoke about working with Jab We Met fame Kareena Kapoor khan

Jaane Jaan: 'जाने जां' की रिलीज के बाद जयदीप अहलावत ने करीना को लेकर किया यह खुलासा, जानें क्या बोले अभिनेता

Fri, 22 Sep 2023 12:14 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 22 Sep 2023 12:14 PM IST
सार

करीना की मच-अवेटेड ओटीटी डेब्यू फिल्म 'जाने जां' बीते दिन रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज के बाद विजय वर्मा और जयदीप अहलावत ने करीना को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वह बेहद ही शानदार अभिनेत्री हैं। 

विज्ञापन
Jaane Jaan actors Jaideep Ahlawat and Vijay Varma spoke about working with Jab We Met fame Kareena Kapoor khan
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने 60 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने के बाद अब ओटीटी की दुनिया में अपना कदम रखा है। करीना की मच-अवेटेड ओटीटी डेब्यू फिल्म 'जाने जां' बीते दिन रिलीज हो चुकी है। सुजॉय घोष की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में करीना के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी अहम रोल में हैं। हाल ही में दोनों स्टार्स ने करीना कपूर के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि सेट पर काम करते समय वह करीना से बहुत प्रभावित थे। 
विज्ञापन

शादी के लिए उदयपुर पहुंचे राघव-परी, आ गई शुभ घड़ी
विज्ञापन

 
करीना के बारे में क्या बोले 'जाने जां' एक्टर
एक बातचीत के दौरान जब विजय वर्मा और जयदीप अहलावत से पूछा गया कि उन्हें करीना के बारे में सबसे खास बात क्या लगी। इस पर विजय ने कहा, 'वह बहुत ही शानदार अभिनेत्री हैं। खाने के बारे में बात करना उन्हें काफी पसंद है, तो मैं जैसे उनसे वही बात कर रहा हूं, तभी सुजॉय अचानक से कहते, 'शॉट तैयार है' और हम तुरंत ही शॉट के लिए पहुंच जाते थे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

Hansal Mehta: 'मैं बहुत शराब पीता था...', हंसल मेहता ने अपने जीवन के कठिर दौर को किया बयां

'करीना बहुत ही शानदार अभिनेत्री हैं' 
विजय वर्मा ने आगे कहा, 'मैं उनके बारे में जानने और समझने के लिए काफी उत्सुक रहा। मैं वह कोशिश करता रहा जब तक फिल्म में उनकी खूबसूरती, उनके गाने की झमता और कई ऐसे सीन्स नहीं आ गए।' फिल्म में वह एक सादा जेन का किरदार निभा रही हैं। उनका किरदार पूरी तरह से विकसित नहीं है। फिल्म में जैसे ही उनका किरदार हल्का सा बदला, यह इतना ज्यादा अच्छा और इतना प्रभावित करने वाला था कि मैं रातभर सो नहीं पाया। मैंने देखा कि करीना कैसे अपनी आंखों से, अपने व्यवहार से पूरा सीन बदल सकती हैं और यह देखना बहुत अच्छा रहा।' 
Sukhee Review: कुशा के सिर सजा ‘सुखी’ में बेहतरीन अदाकारी का तमगा, बॉक्स ऑफिस पर शागिर्द का उस्ताद से मुकाबला

'शॉट से पहले तैयारी नहीं करतीं करीना'
वहीं, जयदीप अहलावत ने कहा कि करीना को उन्होंने सेट पर अपने शॉट से पहले तैयारी करते नहीं देखा। उन्होंने कहा, 'करीना 20 से अधिक वर्षों से फिल्में बना रही हैं। उनकी सभी फिल्में शानदार हैं। उनके 'पू' और 'गीत' के किरदार के बारे में हर कोई बात करता रहता है, लेकिन हम 'ओमकारा' को नहीं भूल सकते। आप सेट पर उन्हें तैयारी करते हुए नहीं देख सकते।' बता दें कि फिल्म 'जाने जां' नेटफ्लिक्स पर 21 सितंबर को करीना कपूर के जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुई है। 
Tanushree Dutta: नाना पाटेकर पर फिर भड़कीं तनुश्री दत्ता, विवेक अग्निहोत्री को भी सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed