{"_id":"594d0a6e4f1c1bf2238b4585","slug":"baahubali-prabhas-meet-sajid-nadiadwala-is-this-for-his-bollywood-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में आएगा 'बाहुबली', साजिद नाडियाडवाला से की मुलाकात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में आएगा 'बाहुबली', साजिद नाडियाडवाला से की मुलाकात
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Fri, 23 Jun 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
प्रभास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' से दुनियाभर में फेमस हो चुके प्रभास जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है। प्रभास पिछले 5 सालों से फिल्म बाहुबली को लेकर जी तोड़ मेहनत कर रहे थे। इस फिल्म के लिए उन्होंने कई ऑफर्स तक ठुकरा दिए लेकिन अब खबर ये है कि प्रभास बॉलीवुड में जल्द ही एंट्री करने वाले हैं।
विज्ञापन
जी हां, ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि साजिद नाडियाडवाला के साथ हुई सीक्रेट मीटिंग इस तरफ इशारा कर रहीं है। दरअसल, प्रभास साजिद नाडियाडवाला के साथ दो मीटिंग्स कर चुके हैं और इसी के बाद से ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि वो बॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट पर बात फाइनल कर सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले, प्रभास का नाम करण जौहर और रोहित शेट्टी के प्रोजेक्ट से जुड़ा था। हालांकि, उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
इस बार हम उम्मीद करते हैं कि प्रभास और साजिद की मीटिंग का कुछ पॉजिटिव रिसपॉन्स हमें देखने को मिले। फिलहाल प्रभास साहो की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं, प्रभास के लिए साहो बहुत ही स्पेशल फिल्म है क्योंकि बाहुबली के साथ से वो सबके चहेते बन गए हैं।
इसके बाद वो एक और साउथ इंडियन फिल्म पर काम करेंगे। नाडियाडवाला ने कई फिल्मी सितारो को लॉन्च किया है जिनमें टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन जैसे एक्टर्स शामिल हैं।