फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   B S Shaad Death: Boota Singh Shaad Producer director passed away last night at village near Sirsa Haryana

B S Shaad Death: मशहूर निर्माता-निर्देशक बी एस शाद का निधन, 'कोरा बदन' में अभिनय का भी दिखाया था दम

Wed, 03 May 2023 11:25 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 03 May 2023 11:25 AM IST
सार

निर्माता-निर्देशक और अभिनेता बी एस शाद का कल रात निधन हो गया, जिसके बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

विज्ञापन
B S Shaad Death: Boota Singh Shaad Producer director passed away last night at village near Sirsa Haryana
बी एस शाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्माता और निर्देशक बी एस शाद का कल रात हरियाणा के सिरसा के पास स्थित उनके गांव में निधन हो गया। बी एस शाद का पूरा नाम बूटा सिंह शाद था, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में बी एस शाद के नाम से जाना जाता था। उनके निधन की खबर से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

विज्ञापन

नहीं पता निधन का कारण
निर्माता, निर्देशक और अभिनेता के निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। बीती रात अपने गांव में बी एस शाद ने अंतिम सांस ली और इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। निर्माता-निर्देशक ने हिंदी सिनेमा के कई बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

The Kerala Story: 50 हजार से ज्यादा लड़कियों का हुआ धर्मांतरण, JNU में स्क्रीनिंग के दौरान बोले सुदीप्तो सेन
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों का किया निर्माण
बी एस शाद ने हिंदी सिनेमा के लिए 'निशान',  'हिम्मत', 'मेहनत', 'इंसाफ की देवी', 'पहला पहला प्यार', 'कसम वर्दी की' जैसी कई फिल्मों का निर्माण किया था। इन फिल्मों में बी एस शाद ने रेखा, जितेंद्र, राजेश खन्ना सरीखे बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था।
Salman Khan: सलमान खान के फैंस के लिए शॉकिंग खबर, अब फिल्में नहीं बनाएंगे भाईजान! जानें क्या है पूरा मामला

पंजाबी फिल्मों में भी दिखाया हुनर
बी एस शान ने निर्माता और निर्देशक के साथ-साथ कुछ हिंदी और पंजाबी फिल्मों   में अभिनेता के रूप में भी काम किया था। उनका स्क्रीन पर नाम हरिंदर था। हिंदी में उन्होंने 'कोरा बदन' में अभिनेता के रूप में काम किया था। 'कुल्ली यार दी', 'मित्तर प्यारे नू', 'गिद्दा' जैसी सहित कई पंजाबी फिल्मों का निर्माण भी किया था।
Nawazuddin Siddiqui: बड़ी फिल्में बॉलीवुड को ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं, फ्लॉप मूवीज पर नवाज का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed