फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Azamgarh Trailer 2 Launch: Pankaj Tripathi seen helping terrorists cross the border in movie watch video here

Azamgarh Trailer Launch: आजमगढ़ का दूसरा ट्रेलर लॉन्च, आतंकवादियों को सरहद पार कराते दिखे पंकज त्रिपाठी

Sun, 05 Mar 2023 09:48 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 05 Mar 2023 09:48 AM IST
सार

 पंकज त्रिपाठी फिल्म 'आजमगढ़' में मौलवी का किरदार निभा रहे हैं, जो नव युवको को आतंकवादी बनने के लिए प्रेरित करता है।

विज्ञापन
Azamgarh Trailer 2 Launch: Pankaj Tripathi seen helping terrorists cross the border in movie watch video here
Azamgarh Trailer Launch - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'आजमगढ़' का दूसरा ट्रेलर फिल्म के निर्माता ने जारी कर दिया है। इस ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं। जब वह आतंकवादियों को सरहद पार कराकर पाकिस्तान ले जाते हैं तो एक आतंकवादी कहता है कि 'भाईजान, हमें तो जिहाद हिंदुस्तान में चलना है, फिर पाकिस्तान क्यों जाना? फिल्म में मौलवी की भूमिका निभा रहे पंकज त्रिपाठी कहते हैं, 'ये बता सड़क पर गाड़ी चाहे जितनी दौड़ा ले, पेट्रोल लेने तो पेट्रोल पंप ही जाएगा ना, इसी तरह हमे बड़े टैंकर की जरुरत है।' फिर एक सीन में पंकज त्रिपाठी कहते हैं, 'हुकूमत जिसे आतंकवादी कहती है, खुदा हाकिम उसे अपना बंदा कहता है।' 

विज्ञापन

Vivek Agnihotri: विराट-अनुष्का के मंदिर जाने पर आया विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन, याद दिलाई वर्षों पुरानी बात

विज्ञापन

Azamgarh Trailer 2 Launch: Pankaj Tripathi seen helping terrorists cross the border in movie watch video here
Azamgarh Trailer Launch - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि पंकज त्रिपाठी फिल्म 'आजमगढ़' में मौलवी का किरदार निभा रहे हैं, जो नव युवको को आतंकवादी बनने के लिए प्रेरित करता है। इस फिल्म की होर्डिंग जब मुंबई में लगी, तो पंकज त्रिपाठी ने फिल्म के निर्माता का लीगल नोटिस भेज दिया था। पंकज त्रिपाठी का कहना था कि फिल्म के निर्माता ने बिना उनकी अनुमति के फिल्म के होर्डिंग लगाए थे।  पंकज त्रिपाठी ने अपने लीगल नोटिस में इस बात का जिक्र किया था कि उनकी आवाज, हस्ताक्षर, फोटो, पसंद और नापसंद पर सिर्फ उनका ही एकाधिकार है और उनकी अनुमति के कोई भी इसका प्रयोग नहीं कर सकता है।   
Kangana Ranaut: खालिस्तान समर्थकों को ललकारती नजर आईं कंगना, पूछा- पंजाब का आतंक देख शर्मिंदगी होती है?

विज्ञापन

Azamgarh Trailer 2 Launch: Pankaj Tripathi seen helping terrorists cross the border in movie watch video here
Azamgarh Trailer Launch - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमर उजाला ने जब पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'आजमगढ़' के होर्डिंग की खबर पहली बार छापी थी, तो पंकज त्रिपाठी ने 'आजमगढ़' के निर्माता को चेतावनी दी थी कि उनकी फिल्म की होर्डिंग को हटा दिया जाए। पंकज त्रिपाठी का कहना था कि 'आजमगढ़' एक शार्ट फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने 10 साल पहले की थी और फिल्म में उनकी बहुत छोटी भूमिका है। अब फिल्म को फीचर फिल्म बताकर रिलीज करने से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। 
Bollywood: कभी डराती तो कभी रिझाती हैं ये महिला खलनायक, इनके अभिनय की फैंस आज भी करते हैं तारीफ

विज्ञापन

Azamgarh Trailer 2 Launch: Pankaj Tripathi seen helping terrorists cross the border in movie watch video here
Azamgarh Trailer Launch - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पंकज त्रिपाठी के इस बयान के बाद फिल्म के निर्माता ने अमर उजाला को बताया था कि पंकज त्रिपाठी की फिल्म में छोटी भूमिका नहीं, बल्कि 30 से 40 मिनट की भूमिका है। बहरहाल, होर्डिंग मामले में जब पंकज त्रिपाठी की होर्डिंग लगाने वाली कंपनी ब्राइट आउटडोर मीडिया के मालिक योगेश लखानी से हुई और उन्होंने उनको लीगल नोटिस भेजने की बात की तो अगले दिन योगेश लखानी ने फिल्म की होर्डिंग उतार दी। उसके बाद फिल्म के निर्माता ने 'आजमगढ़' का दूसरा ट्रेलर लॉन्च कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed