{"_id":"5d64a0728ebc3e93cf655658","slug":"ayushmann-khurrana-talk-about-social-cause-of-his-film-dream-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्रीमगर्ल के सामाजिक उद्देश्य पर बोले आयुष्मान, हर लड़की को मिले अपने मन का काम करने की आजादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रीमगर्ल के सामाजिक उद्देश्य पर बोले आयुष्मान, हर लड़की को मिले अपने मन का काम करने की आजादी
Tue, 27 Aug 2019 08:46 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
फिल्म 'तुम्हारी सुलू' में विद्या बालन के लेट नाइट रेडियो शो की मादक आवाज वाले सिलसिले को आगे बढ़ा रही फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की रिलीज जैसे जैसे पास आ रही है, इस फिल्म को लेकर दर्शकों के मन में सवाल भी उठने लगे हैं।
अपनी हर फिल्म से कोई न कोई संदेश देने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना आखिर इस फिल्म से क्या बात कहना चाहते हैं, ये पूछे जाने पर आयुष्मान कहते हैं, ‘ये फिल्म महिलाओं की दुनिया में पुरुषों को शामिल कर काफी बारीकी से सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ने की बात करती है। फिल्म ड्रीमगर्ल का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त महिलाओं की इच्छाओं की तरफ ध्यान न दिए जाने की तरफ लोगों को आकर्षित करना है। फिल्म में मेरा किरदार बिल्कुल वही कर रहा है, जो पारंपरिक रूप से एक लड़की का काम होता है और मुझे ऐसा करते हुए जरा भी अजीब नहीं लगा।’
अचानक किंग खान से राजेश खन्ना बने आयुष्मान खुराना, देखें 'बाला' का मजेदार टीजर

आयुष्मान का मानना है कि आज के समय की किसी भी लड़की को अपने सपनों को पूरा करने और सामाजिक रूढ़ियों या परिणामों के बारे में सोचे बिना अपनी पसंद का काम करने को लेकर पूरी तरह सहज होना चाहिए। यह उस तरह का समाज है जिसकी वह कल्पना करते हैं और इस रास्ते में कहीं भी कोई लैंगिक भेद न आए, समय यही सुनिश्चित करने का है।
आयुष्मान कहते हैं "मुझे लगता है कि दर्शकों को मुझसे हर एक फिल्म के साथ बेहतर कंटेंट की उम्मीद है और मुझे उनकी यह उम्मीद पसंद है। इस तरह का दबाव मुझे फिल्म उद्योग में लिखी जाने वाले कुछ बेहतरीन कंटेंट की तलाश के लिए प्रेरित करने में मदद करता है।’