फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann khurrana starrar film Article 15 win award in london indian film festival

लंदन चली आयुष्मान खुराना की नई फिल्म, नामी फिल्म फेस्टिवल में मिला ये सम्मान

Sun, 26 May 2019 01:26 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजय जैन Updated Sun, 26 May 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann khurrana starrar film Article 15 win award in london indian film festival
ayushman khurana
इन दिनों अभिनेता आयुष्मान खुराना के सितारे बुलंदी पर हैं। वह इस समय कई फिल्मों में काम कर रहे है। पिछले साल अंधाधुन और बधाई हो जैसी सुपरहिट फिल्में में अभिनय का जौहर दिखा चुके आयुष्मान के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आयुष्मान की अगली फिल्म आर्टिकल 15 को लंदन में होने जा रहे एक बड़े फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म के तौर पर चुना गया है।
विज्ञापन


2010 में शुरू हुआ लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल यूरोप का सबसे बड़ा दक्षिण एशियाई फिल्म फेस्टिवल है। इसमें भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के इंडिपेंडेंट फिल्म निर्माताओं द्वारा विशेष मुद्दों पर बनाई गई अलग अलग फिल्में को जगह दी जाती है। फिल्म आर्टिकल 15 को 20 जून को लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन


अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी आर्टिकल 15 वास्तविक घटनाओ पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने खुद रिसर्च कर वास्तविक कहानियों पर काम किया। आर्टिकल 15 भारतीय संविधान के आर्टिकल 15 पर आधारित फिल्म है जो धर्म, रंग, जाति, लिंग, और  जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव का विरोध करता है। अनुभव सिन्हा को तुम बिन, रा वन, दस और मुल्क जैसी कई फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है।  इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा ईशा तलवार, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे सितारे नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed