फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana Shares His Survivor Kit During Lockdwon, Says My Essentials

वीडियो: लॉकडाउन में इन चीजों के बिना नहीं रह सकते आयुष्मान खुराना, जानकर रह जाएंगे दंग

Wed, 02 Jun 2021 06:18 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 02 Jun 2021 06:18 PM IST
सार

कोरोना काल में लोग खुद को सुरक्षित रखने की हर मुमकिन कोशिशें कर रहे हैं। मास्क, सेनिटाइजर तो जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुके हैं। ऐसे में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी कुछ चीजों के बारे में बताया है जिनके बिना वो नहीं रह सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Shares His Survivor Kit During Lockdwon, Says My Essentials
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

देश कोरोना महामारी से लगातार लड़ते हुए उभरने की कोशिश कर रहा है। वहीं ब्लैक फंगस ने भी अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोग खुद को सुरक्षित रखने के हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। मास्क, सेनिटाइजर तो मानो जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुके हैं। वहीं फिल्मी सितारे भी अलग-अलग अंदाज में लोगों को सुरक्षित रहने की प्रेरणा देते रहते हैं। हाल ही में आयुष्मान खुराना ने भी ऐसा ही कुछ किया है। उन्होंने अपनी सर्वाइवर किट के बारे में बताया है। इन दिनों आयुष्मान खुराना सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं और आए दिन फैंस को अपडेट देते रहते हैं। बीते दिनों आयुष्मान अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए भी सामने आए थे। दोनों ने महाराष्ट्र सीएम राहत कोष में सहायता दी थी। 

विज्ञापन


आयुष्मान खुराना ने साझा की वीडियो
आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम से एक शॉर्ट वीडियो साझा की है जिसमें वो खुद नहीं बल्कि उनका जरूरी सामान (एक फेस मास्क, सैनिटाइजर, एक जोड़ी स्नीकर्स, टी-शर्ट, एक बुक द बुद्धा इन डेली लाइफ, गिटार एक कॉफी मग, नोटपैड, मार्कर और एक पाउच) नजर आ रहा है। इसके साथ ही आयुष्मान ने कैप्शन भी लिखा है और बताया कि इन चीजों के बिना वो नहीं रह सकते हैं। आयुष्मान ने लिखा, ‘सर्वाइवर्स किट। माय एसेंशियल।’
विज्ञापन


देखें आयुष्मान द्वारा साझा की गई वीडियो - 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)



बता दें कि आयुष्मान की इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और साथ ही हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हमारा भी ऐसा ही हाल है। लॉकडाउन में इन चीजों के बिना नहीं रह सकते हैं।

Ayushmann Khurrana Shares His Survivor Kit During Lockdwon, Says My Essentials
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान जल्द ही फिल्म ‘अनेक’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो जोशुआ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में भी नजर आएंगे। साथ ही वो फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed