Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh Do Day 1 Box Office Collection Earnings And Report

Pati Patni Aur Woh Do: पहले दिन डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच पाई आयुष्मान खुराना की फिल्म, उम्मीद से कम रही कमाई

Fri, 15 May 2026 10:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 15 May 2026 10:42 PM IST
सार

Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की मच अवेटेड फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जानिए फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh Do Day 1 Box Office Collection Earnings And Report
पति पत्नी और वो 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों कई फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इसी बीच एक्टर आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है। जानिए फिल्म ने पहले दिन थिएटर्स में कितनी कमाई की है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh Do Day 1 Box Office Collection Earnings And Report
पति पत्नी और वो दो - फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk

फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में थी। आज फिल्म रिलीज हो गई है। सेकनिक के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.39 करोड़ की कमाई की। इसका मतलब है फिल्म के लिए पहला दिन ज्यादा खास नहीं रहा। हालांकि इसकी कमाई वीकएंड पर और बढ़ सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh Do Day 1 Box Office Collection Earnings And Report
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब
एक्टर्स की पिछली फिल्मों के पहले दिन की कमाई
  • आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म ‘थामा’ थी, जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 23.11 करोड़ की कमाई की थी। 
  • वामिका गब्बी की पिछली फिल्म ‘भूत बंगला’ थी, जिसने पहले दिन 11.50 का कलेक्शन किया था। 
  • रकुल प्रीत सिंह की पिछली फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ थी, जिसने पहले दिन 8.75 करोड़ का कारोबार किया था। 
  • सारा अली खान की पिछली फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ थी, जिसने पहले दिन 4.05 करोड़ की कमाई की थी। 

 

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh Do Day 1 Box Office Collection Earnings And Report
राजा शिवाजी - फोटो : आईएमडीबी

इन फिल्मों से होगी टक्कर
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। 'पति पत्नी और वो 2' की टक्कर रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ और ‘कृष्णावतारम’ जैसी फिल्मों से होगी।

ये भी पढ़ें- Cannes 2026: कल्याणी प्रियदर्शन ने कान में बिखेरा जलवा, ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिए शानदार पोज; देखें तस्वीरें

इनके अलावा भी कई फिल्में हैं, जिनमें साउथ की फिल्में भी शामिल हैं। बता दें कि ‘राजा शिवाजी’ और ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं फिल्म आखिरी सवाल भी आज ही रिलीज हुई है।

 

Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh Do Day 1 Box Office Collection Earnings And Report
फिल्म ‘आखिरी सवाल’ - फोटो : इंस्टाग्राम

आखिरी सवाल भी आज हुई रिलीज
'पति पत्नी और वो 2' के साथ संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल भी आज ही रिलीज हुई है। संजय दत्त की इस फिल्म को लेकर भी लोगों में काफी क्रैज है। अब देखना ये होगा कि दोनों में से कौनसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा जलवा बिखेर पाती हैं।

 

Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh Do Day 1 Box Office Collection Earnings And Report
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

'पति पत्नी और वो दो' के बारे में
'पति पत्नी और वो दो' 2019 की हिट फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। उस फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे थे। इस नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत और सारा अली खान के अलावा विजय राज और तिग्मांशु धूलिया जैसे कलाकार भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed